Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Mahabharat के इस सीन की वजह से गिरफ्तार होने वाले थे पुनीत इस्सर

महाभारत की शूटिंग के दौरान एक सीन की वजह से पुनीत इस्सर गिरफ्तार होने वाले थे। आइए जानते हैं इस सीन के बारे में। 
Updated:- 2022-07-14, 12:28 IST
image

महाभारत शो 1988 में आया था लेकिन इसके किरदारों को लोग आज भी बहुत प्यार करते हैं। दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाने में यह शो पूरी तरह से कामयाब हुआ था। इन दिनों महाभारत शो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वजह है दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर के साथ हुई घटना। दरअसल कुछ समय पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि पुनीत इस्सर महाभारत की शूटिंग के दौरान गिरफ्तार होने वाले थे। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। आइए जानते हैं महाभारत का ऐसा कौन सा सीन था जिसकी वजह से दुर्योधन बने पुनीत इस्सर गिरफ्तार होने वाले थे।

इस सीन की वजह से होने वाले थे गिरफ्तार 

महाभारत शो में द्रौपदी के चीरहरण वाला सीन दिखाया गया था। इसी सीन की वजह से पुनीत इस्सर  गिरफ्तार होने वाले थे। 2020 में महाभारत की पूरी टीम कपिल शर्मा के शो में आई थी। इसी शो के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था। इस घटना के बारे में बताते हुए पुनीत इस्सर ने कहा था कि चीर हरण वाले सीन की वजह से बनारस के रहने वाले एक शख्स ने महाभारत के मेकर्स के ऊपर केस कर दिया था। वह आगे बताते हुए कहते हैं कि कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने उन्हें जेल में भी ले गई थी।

इसे भी पढ़ेंः Emergency फिल्म में कंगना रनौत बनीं इंदिरा गांधी, लेडी बॉस बन दिखाया दमदार लुक

28 साल बाद क्यों खुला था केस? 

पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था कि महाभारत की शूटिंग के दिनों के दौरान मैं कहीं जा रहा था। इस दौरान अचानक से पुलिस ने उन्हें रोका। पुनीत इस्सर बताते हैं कि उन्हें लगा कि उन्होंने सिंगल तोड़ दिया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पुलिस ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें बताया कि शूट के दौरान द्रौपदी का चीरहरण करने पर बनारस के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत की है। आगे बात करते हुए पुनीत इस्सर ने कहा कि उस समय बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने सारा मामला संभाल लिया था। वहीं 28 साल बाद यह केस दोबारा खुला और इस बार पुनीत इस्सर को खुद बनारस जाना पड़ा। वहां जाकर पता चला कि उस शख्स को बस पुनीत इस्सर के साथ फोटो खिंचवानी थी।

इसे भी पढ़ेंः Video: गहरी खाई में गिरी गाय को लोगों ने बचाया, लगाए जय श्री राम के नारे 

बीते कुछ समय से यह मामला खबरों में है। लोगो को महाभारत की शूटिंग के दौरान हुई यह घटना काफी दिलचस्प लग रही है। आपका इस मामले के बारे में क्या मानना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: Jagran

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।