Madhumalti Care Tips: गर्मियों में फूलों से लद जाएगी मधुमालती की बेल, बस मार्च में कर लें ये 5 जरूरी काम

Madhumalti Gardening Tips: घर की बालकनी या गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अपने घरों में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती भी चार गुना बढ़ जाती है। अब मार्च की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग ऐसे पौधे लगा रहे हैं जिनसे उन्हें ढेर सारे फूल मिले। इन्हीं में से एक मधुमालती की बेल है। जब इसकी बेल दीवारों पर चढ़ती है तो खूबसूरती देखने लायक होती है। इसकी खास बात तो ये भी है कि इसके फूलों का रंग भी बदलता रहता है, जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।
मेरी दादी (जो कि खूब गार्डनिंग करती हैं) बताती हैं कि अगर आप चाहती हैं गर्मियों में मधुमालती की बेल फूलों से लद जाए तो अभी मार्च में ही आपको एक काम करना होगा। इससे आपको ढेर सारे फूल मिलेंगे। उन्होंने एक खास तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं-
-1772694668142.jpg)
छंटाई जरूर करें
मार्च में सबसे पहले बेल की हल्की छंटाई कर दें। जो भी टहनियां सूख गई या कमजोर हो गई हैं, उन्हें हटा दें। ऐसा करने से पौधे में नई टहनियां निकलने लगेंगी और आपको गर्मी में ज्यादा फूल मिलेगा। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा कटाई न करें, सिर्फ खराब हिस्से को ही हटाएं।
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
मिट्टी को थोड़ा नरम करें
अगर आपने मधुमालती को गमले में लगा रखा है तो मिट्टी को सख्त न रहने दें। इससे पौधे की जड़ों तक हवा और पानी ठीक से नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में खुरपी से मिट्टी को थोड़ा सा कुरेद दें। ऐसा करने से जड़ों को सांस लेने की जगह मिल जाती है और पौधा तेजी से बढ़ने लगता है।
-1772694684089.jpg)
सही खाद डालना भी जरूरी
फूलों वाले पौधों को पोषण की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। मार्च में आप इसमें गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या सरसों की खली की खाद डाल दें। इससे पौधे को ताकत मिलेगी और गर्मियों में ज्यादा फूल खिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल
अच्छी धूप मिले
मधुमालती की बेल को अच्छी धूप चाहिए होती है। इसके लिए कोशिश करें कि पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोज कम से कम 6 घंटे की अच्छी धूप उसे मिल सके। अगर सही तरह से पौधे को धूप नहीं मिलेगी तो फूल कम आएंगे।
सपोर्ट जरूर दें
मधुमालती बेल वाला पौधा है। जब भी आप इसे लगाएं तो सपोर्ट देना न भूलें। वरना ये सही तरह से ऊपर नहीं चढ़ पाएगा। आप इसके पास लकड़ी की स्टिक, जाली या दीवार का सपोर्ट दे सकती हैं। जब बेल ऊपर की तरफ फैलेगी तो उस पर ज्यादा टहनियां बनेंगी और फूल भी ज्यादा आएंगे।
यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा
पानी देने का सही तरीका भी जानें
गर्मियों की शुरुआत में पौधे को नियमित रूप से पानी देना जरूरी होता है, लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो। आप चेक कर लें जब मिट्टी सूखी हो तभी पानी दें। बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं।
तो अगर आप भी चाहती हैं कि मधुमालती की बेल में ज्यादा से ज्यादा फूल आएं तो आप मार्च में ऊपर बताए गए सभी काम जरूर कर लें। इससे आपकी बगिया भी खूबसूरत लगेगी। साथ ही आपको ताजे फूल भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।