LPG से मिलेगी राहत, हवाई सैर पड़ेगी भारी; जानें 1 दिसंबर से हुए बदलाव आपकी जेब पर क्या असर डाल सकते हैं?

हर महीने की पहली तारीख को कई नियम बदल दिए जाते हैं। इनका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। आज साल 2025 का आखिरी महीना है। दिसंबर का महीना आम लोगों की जेब पर असर डाल सकता है। दरअसल, आज से देश में कई बदलाव हो गए हैं। एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर हवाई सफर भी महंगा हो सकता है।
आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि इन नए नियमों का आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से -
आधार अपडेट करना हुआ आसान
अब आधार में नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स अपडेट करना और आसान हो गया है। पहले इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन आज यानी 1 दिसंबर 2025 से नया आधार सिस्टम लॉन्च होने के बाद अब आप ये काम ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे आपका टाइम भी बचेगा और लाइन में लगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: LPG Cylinder खरीदने से पहले चेक कर लें ये 2 चीज, अगर दिखे गड़बड़ तो तुरंत कर दें वापस
कम हुए LPG सिलेंडर के रेट
इस महीने एलपीजी से राहत मिली है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर पर 10 रुपये कम कर दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1590.50 रुपये से कम होकर 1580.50 रुपये का हो गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

UPS की डेडलाइन खत्म
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 थी। ऐसे में इस डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गवर्नमेंट ने इसकी डेट अभी तक आगे नहीं बढ़ाई है। कर्मचारियों के पास 30 नवंबर तक UPS और NPS में से एक चुनने का मौका था। अगर आपने अभी तक इनमें से किसी एक को नहीं चुना था, तो अब उसके लिए नियमों के हिसाब से आगे प्रोसेस होगा।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करने पर रुक सकती है पेंशन
पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 थी। जिन्होंने 30 नवंबर तक इसे जमा नहीं किया है, तो उनकी पेंशन रुक सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई है। सरकार ने अभी इस तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।
ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजैक्शन हुए और सुरक्षित
एक दिसंबर से ऑनलाइन बैंकिंग और इंवेस्टमेंट से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। बैंक और वित्तीय कंपनियां अब ज्यादा मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम लागू कर रही हैं। इससे आपका अकाउंट और डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सेफ हो जाएंगे। वहीं क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े शुल्क में भी बदलाव हो सकता है।

हवाई यात्रा होगी महंगी
एक दिसंबर से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल ने चार बड़े शहरों के लिए नई कीमतें जारी की हैं। ATF महंगा होने का मतलब है कि एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी और इसका असर आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकटों पर भी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: फ्लाइट टिकट पर लिख गया है गलत नाम या सरनेम, तो इस तरीके से हो सकता है ठीक
बैंक कर्मचारियों को मिलेगी लंबी छुट्टियां
दिसंबर 2025 का महीना बैंक कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने उन्हें कई छुट्टियां मिलेंगी। अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों को मिलाकर कई जगह बैंक 17 दिन तक बंद रह सकते हैं। आपको बता दें कि हर राज्य की छुट्टियां अलग होती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की बैंक हॉलीडे लिस्ट जरूर देख लें।
एक दिसंबर से हुए बदलावों में कुछ चीजों में राहत है, तो कुछ बदलावों से खर्च बढ़ सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।