बेहद चमत्कारी है भगवान शिव का ये मंदिर, 40 दिन दीपक जलाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। वहीं हर साल विभिन्न त्योहारों में भक्त दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं इन्हीं धार्मिक भिन्नता की झलक उत्तरप्रदेश के रामपुर शहर में देखने को मिल रही है। वैसे तो रामपुर शहर मुस्लिम बाहुल्य शहर है। लेकिन यहां कई ऐसे किस्से हैं, जो धार्मिक धरोहरों को संजोकर रखा गया है। इनके पीछे कई कथाएं औऱ रोचक तथ्य भी छिपे हैं। बता दें, रामपुर मिस्टन गंज स्थित मंदिर वाली गली के नाम से प्रसिद्ध महादेव के मंदिर का भी अपना अलग इतिहास है। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 204 साल पुराना है। अब ऐसे में इस मंदिर से संबंधित रोचक कथाएं क्या हैं और इस मंदिर का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
40 दिन दीपक जलाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां शिवलिंग पर 40 दिन दीपक जलाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर में विशेष रूप से घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। साथ ही शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं। यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई भक्त 40 दिन तक मंदिर में दीपक जलाता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने और अपनी प्रार्थना करने के लिए देशभर से भक्त आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने
रामपुर स्थित भगवान शिव के मंदिर का महत्व

रामपुर में स्थित भगवान शिव मंदिर को हरिहर नाम से जाना जाता है। ये शिव मंदिर हरिहर की बगिया के नाम से भी प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि पिछली सात पीढ़ियों से इस मंदिर में उनका परिवार अपनी सेवा दे रहे हैंष कहते है कि 300 साल से भी अधिक पहले यहां दंगल में हरिहर बाबा रहते थे। जो नियमित रूप से महादेव की पूजा-अर्चना करते थे। उन्होंने यहां दिव्य शिवलिंग की स्थापना की। वहीं 300 साल पहले बाबा ने यहां समाधि ले ली। सावन माह में खासकर भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - इन रहस्यमयी शिव मंदिरों में सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी
सावन माह में उत्तरप्रदेश के रामपुर शहर में अवश्य जाएं। जहां दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।