Puja Plants: कुबेर देव को प्रिय हैं ये पौधे, घर में लगाने से होता है धन लाभ

Kuber Dev Ke Priy Paudho Ko Ghar Mein Lagane Ke Labh: हिन्दू धर्म में हर एक देवी-देवता को कोई न कोई पौधा या फूल प्रिय है।
देवी-देवताओं के प्रिय फूल उन्हें अर्पित करने और घर में उनके प्रिय पौधे लगाने से कई सकारात्मक और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
देवी-देवताओं के प्रिय फूल या पौधे लगाने से घर में सुख-शांति स्थापित होती है, उत्तम प्रभाव पड़ता है और उनकी कृपा भी बरसती है।
इसी कड़ी में आज हम कुबेर देव के प्रिय पौधों और उन्हें घर में लगाने वाले लाभों के बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जानेंगे।
गुड़हल का पौधा
- गुड़हल के पौधे का महत्व धन से जोड़कर देखा जाता है। घर में गुड़हल का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति खराब करने वाले दोष दूर होते हैं।
- घर में गुड़हल का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। गुड़हल (गुड़हल के फूल के उपाय) का पौधा लगाने से धन में वृद्धि भी होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: बच्चे के होने पर क्यों बजाए जाते हैं बर्तन? जानें कारण
हल्दी का पौधा

- कुबेर देव धन के देवता माने जाते हैं लेकिन हल्दी भी उनका प्रिय पौधा है। पीले रंग की हल्दी का पौधा घर में लगाने से कुबेर देव आशीर्वाद देते हैं।
- कुबेर देव अपने धन का भंडार उस व्यक्ति के लिए खोल देते हैं और उस व्यक्ति की आर्थिक परेशानियों को दूर कर देते हैं।
कुबेराक्षी पौधा

- यह कुबेर देव का सबसे प्रिय पौधा है। इसका नाम भी कुबेर देव के नाम पर पड़ा है। अंग्रेजी में इस पौधे को जेड प्लांट भी कहते हैं।
- इस पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन की वर्षा होती है।
यह भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है बांसुरी
गेंदे का पौधा
- गेंदे के फूल पीले होते हैं और पीला रंग कुबेर देव को प्रिय है। इसलिए घर में गेंदे के फूल (पूजा में गेंदे के फूल का महत्व) का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
- गेंदे के फूल का पौधा लगाने से घर में न सिर्फ धन का संचार होता है बल्कि आय में वृद्धि होती है और सफलता भी प्राप्त होती है।
तो ये हैं कुबेर देव के प्रिय पौधे जिन्हें गहर में लगाने से धन लाभ के योग बनाते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।