Living Room Wall Putty के ये डिजाइंस आपके पूरे घर का बदल देंगे लुक, लग्जरी दिखने लगेगा होम

लिविंग रूम आपके घर की जान होती है। क्योंकि, यहां से आपके पूरे घर का लुक पता चलता है। इसका पेंट अगर सुंदर और आकर्षित हो, तो यह पूरे घर की खूबसूरती में जान डाल देता है। कोई भी घर में आता है, तो सबसे पहले लिविंग रूम में ही बैठता है, इसलिए वॉल पुट्टी डिजाइन का चयन ध्यान से करना चाहिए। कई लोग महंगे से महंगा इंटीरियर रख लेते हैं, लेकिन पुट्टी डिजाइन पर ध्यान नहीं देते, ऐसे में पूरा लुक खराब हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग पुट्टी डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
3D वॉल पुट्टी के नए डिजाइन
लिविंग रूम को आप जितना चाहें, अच्छे से सजा सकती हैं, क्योंकि यह एरिया घर में सबसे बड़ा और खुला होता है। इसमें अगर पुट्टी का डिजाइन ध्यान से किया जाए, तो यह मॉर्डन लुक देगा। आजकल बड़े घरों में लोग 3D पुट्टी डिजाइन करवाने लगे हैं। यह काफी ट्रेंड में है। आप इसमें एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न या ज्योमेट्रिक शेप के साथ फूल वाले डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
वेव टेक्सचर वॉल पुट्टी डिजाइन
आप अगर कुछ क्लासी चाहती हैं, तो वेव डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे अच्छा ऑप्शन और क्या होगा। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें वेव यानी लहरों जैसे डिजाइन बने होते हैं। यह लिविंग रूम में बेहद खूबसूरत लगेंगे। ध्यान रखें कि आपको कलर का चुनाव ध्यान से करना है। आप चाहें, तो लिविंग रूम के लिए हल्के ग्रे या ऑफ-व्हाइट वॉल पुट्टी डिजाइन बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में
image credit- pinterest
स्टोन फिनिश पुट्टी डिजाइन
आजकल पुट्टी के ऐसे अनोखें डिजाइन आने लगे हैं कि आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। अब आपको स्टोन के डिजाइन के लिए महंगे पत्थर लगवाने की जरूरत नहीं है। आप स्टोन फिनिश पुट्टी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे देखने के बाद ऐसा लगेगा, जैसे दीवरों पर पत्थर लगवाया हुआ है, जबकी यह केवल डिजाइन होगा। यह लिविंग रूम को क्लासी टच देगा।
मार्बल फिनिश वाले पुट्टीडिजाइन
घर छोटा हो या बड़ा, मार्बल पुट्टी डिजाइन, हर तरह के लिविंग रूम के लिए बेस्ट है। इसमें दीवारों पर आपको संगमरमर जैसी फिनिश देखने को मिलती है। आप चाहें, तो गोल्डन या ग्रे टोन वाले डिजाइन बनवा सकती हैं। इसका चुनाव करते हुए साइज भी देख लें। छोटे या बड़े दोनों तरह के पैटर्न अच्छे लगते हैं।
इन डिजाइन के अलावा, ज्योमेट्रिक पैटर्न पुट्टी डिजाइन, ब्रश टेक्सचर पुट्टी डिजाइन और सैंड टेक्सचर पुट्टी डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।