क्या LED बल्ब या ट्यूबलाइट सच में बचाते हैं बिजली? जानें घर के लिए कौन-सा है बेहतर

बिजली के रेट्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कई बार बिजली का बिल बजट से भी बाहर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आप बिजली के बढ़ते रेट्स और बजट से बाहर होते बिल को लेकर परेशान हैं तो आपको अपने घर में सबसे पहले ऐसे अप्लायंस का प्रयोग कम कर देना चाहिए, जो बिजली की ज्यादा खपत करते हैं।
बिजली का बिल कंट्रोल करने के लिए कई लोगों ने घरों में LED बल्ब और LED ट्यूब का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट सच में बिजली बचाते है।
क्या LED बल्ब या LED ट्यूबलाइट सच में बिजली बचाते हैं?
- LED बल्ब सामान्य बल्बों की तुलना में 60 से 80 परसेंट तक बिजली की कम खपत करते हैं। साथ ही यह ज्यादा रोशनी देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं।
- LED बल्ब और ट्यूबलाइट, सामान्य लाइट्स के मुकाबले कम हीट पैदा करते हैं, जिससे कमरे में कूलिंग बनी रहती है और एयर कंडीशनर पर कम जोर पड़ता है। एयर कंडीशनर पर जोर कम होने से बिजली का बिल अपने आप कंट्रोल में आने लगता है।
इसे भी पढ़ें- आपके घर की सजवाट बचा सकती है आपके बिजली का बिल, देखें ये आसान तरीके
- LED बल्ब और ट्यूबलाइट्स अलग-अलग शेप्स और लाइटिंग में आने लगी हैं, जो आपके घर को रोशनी देने के साथ-साथ सजावट में भी मदद करती हैं। बिजली की बचत के लिए LED बल्ब बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। क्योंकि यह कम ऊर्जा की खपत करते हैं और लंबे समय तक चलते हैं, जिससे बार-बार खरीदने और बदलने का झंझट भी कम होता है।
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में अंतर
- LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट को बनाने के लिए ऐसे तो एक ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दोनों की बिजली की खपत करने और रोशनी देने की क्षमता अलग-अलग होती है। LED बल्ब और ट्यूबलाइट को लेकर यह बात बहुत कम लोगों को पता होती है, इसी वजह है बिजली का बिल आउट ऑफ कंट्रोल आता है।
- एलईडी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। घरों से लेकर इंडस्ट्री में एलईडी लाइट्स इस्तेमाल होने लगा है। LED के बल्ब 2 वाट से शुरू होकर 40 वाट तक मिलते हैं। वहीं LED ट्यूबलाइट की बात करें तो वह 9 वाट से 20 वाट तक की मिलती है।
LED बल्ब या LED ट्यूबलाइट, कौन है घर के लिए बेहतर?
- LED बल्ब या ट्यूबलाइट में से आपके घर के लिए क्या बेहतर हो सकता है, इसका चुनाव जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है। ऐसे तो बल्ब से ज्यादा बिजली की खपत ट्यूबलाइट करती है। लेकिन ट्यूबलाइट के मुकाबले LED बल्ब कम रोशनी देता है।
इसे भी पढ़ें- बार-बार फ्यूज होते हैं बल्ब तो जानिए इसकी असली वजह
- आम भाषा में समझाएं तो, एक कमरे में एक 5 वाट का LED बल्ब लगाया जाता है तो वह 9 वाट की ट्यूबलाइट से कम बिजली की खपत करता है। लेकिन उसकी रोशनी ट्यूबलाइट के मुकाबले बहुत ही कम होती है। कम रोशनी की वजह से हम दो 5-5 वाट के LED बल्ब लगा देते हैं, जो ट्यूबलाइट से ज्यादा बिजली खाते हैं। वहीं एक LED ट्यूबलाइट पूरे कमरे को रोशन कर सकती है।
अगर आपका कमरा छोटा है तो एक LED ट्यूबलाइट लगाना फायदेमंद हो सकता है। वहीं बाथरूम में एक LED बल्ब ही काफी हो सकता है। सामान्य बल्ब और ट्यूबलाइट की जगह LED का इस्तेमाल करने पर आप अपने बिजली के बिल में गिरावट खुद देख पाएंगे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।