Sat Sep 19, 2026 | Updated 04:12 PM IST

इस देश की महिलाओं को माना जाता है सबसे लंबा, देखें फोटोज

Which country has the tallest women: हर देश की अलग खासियत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां रहने वाली महिलाएं विश्व की सबसे लंबी महिलाएं कहलाती हैं।    
Updated:- 2023-07-13, 16:23 IST
image

Which country has the tallest women:  पूरी दुनिया में बनी हर एक चीज और जगह की अपनी खासियत है। किसी देश के रीति रिवाज लोगों को आकर्षित करते हैं, तो किसी देश की महिलाओं की लंबाई। जी हां, लातविया देश में रहने वाली महिलाएं को लंबी हाइट के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

किस देश की महिलाएं हैं सबसे लंबी 

Which country has the tall women

  • बाल्टिक न्यूज नेटवर्क द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक,अध्ययन में पाया है कि लातवियाई महिलाएं औसतन दुनिया में सबसे लंबी हैं। जबकि डच पुरुष किसी भी अन्य देश के पुरुषों की तुलना में लंबे होते हैं। बायोमेडिसिन पोर्टल ईलाइफ में छिपे कई देशों के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में यह भी पाया गया कि यूरोपीय लोग दुनिया के अन्य हिस्सों के लोगों की तुलना में औसतन लंबे होते हैं।"  
  • बीबीसी की रिपोर्ट है कि मानें, तो लातवियाई महिला की औसतम लंबाई 170 सेमी तक पहुंचती है। लातविया के अलावा नीदरलैंड और एस्टोनिया की महिलाओं की लंबाई भी लंबी होती है। 

इसे भी पढ़ेंः  शादी के लिए यहां महिलाएं खाती हैं कोड़ों से मार, ज्यादा दर्द बर्दाशत करने वाली महिला की होती है नौजवान शख्स से शादी

किस देश की हैं सबसे छोटी महिलाएं

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे विश्व की महिलाओं की आबादी को देखें तो ग्वाटेमाला में रहने वाली महिलाओं की सबसे छोटी लंबाई होती है। उसकी लंबाई औसतन 4 फीट 11 इंच होती है। इसके बाद फिलीपींस, बांग्लादेश, नेपाल, पूर्वी तिमोर, मेडागास्कर, लाओस में रहने वाली महिलाओं के नाम आते हैं। 

tall men

यह है दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला 

अब हम दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं की बात करेंगे। यह गिनीज रिकॉर्ड तुर्की की रुमेसा गेलगी के नाम दर्ज है। रूमेसा गेलगी की लंबाई 7 फीट 0.7 इंच की है। बता दें कि दुनिया के सबसे लंबे पुरुष का रिकॉर्ड तुर्की के सुल्तान कोसेन के नाम दर्ज है, जिनकी लंबाई 8 फीट 2.8 इंच मापी गई थी। 

इसे भी पढ़ेंः एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit: Twitter, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।