Coffee Mug पर लगे गहरे दाग को मिनटों में रिमूव कर सकते हैं ये नुस्खे

अक्सर कॉफी पीने के बाद इसके मग में दाग लग जाते हैं। ऐसे में मग काफी गंदा दिखने लगता है। हालांकि, इसे साफ करने के लिए बहुत लोग मार्केट से कुछ प्रोडक्ट लाकर उसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये भी फेल हो जाते हैं। अगर आपका कॉफी मग भी गंदा हो गया है और आप इसे बिना केमिकल यूज किए साफ करना चाहते हैं, तो आप कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने कॉफी मग से कॉफी के दाग को आसानी से हटा सकते हैं।
सफेद सिरका आएगा काम
सफेद सिरका एक एसिड के रूप में काम आता है, जिसकी मदद से दागों को हटाना आसान होता है। इसके लिए आप एक बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को दाग वाले जगह पर डालें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मग को साफ पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा से हटेगा कॉफी के दाग
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लींजर के तौर पर काम आता है, जो दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। ऐसे में आप कॉफी मग पर लगे दाग को बेकिंग सोडा से छुड़ा सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, एक स्पंज या ब्रश की मदद से दाग को हल्के से रगड़ें और पानी से धो लें।
नमक से साफ होंगे कॉफी के दाग

नमक दागों को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए कॉफी मग में लगे दाग पर थोड़ा सा नमक छिड़कें। फिर, एक गीले कपड़े से दाग को हल्के से रगड़ें और इसे पानी से धो लें।
कॉफी मग को साफ करने में कारगर है नींबू
नींबू का रस जिद्दी दागों को हटाने का काम करता है। आप अपने कॉफी मग पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर मग में कॉफी के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो इसमें नींबू का रस निचोड़कर इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। इससे सारे दाग गायब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- चलिए जानते हैं कॉफ़ी के दिलचस्प इतिहास के बारे में
टूथपेस्ट भी है अच्छा विकल्प

टूथपेस्ट न सिर्फ दातों की सफाई में कारगर होता है, बल्कि यह जिद्दी दागों को हटाने में भी मददगार होता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस दाग पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और एक गीले कपड़े से दाग को हल्के से रगड़ें। आप चाहें तो इसे रगड़ने के लिए टूथब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- कॉफी पीने का शौक है, तो क्या इससे जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स जानते हैं आप?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।