Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes And Quotes 2026: जयंती पर शेयर करें शास्त्री जी के विचार, कोट्स और शुभकामनाएं
-1790859854334.webp)
भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाता है। वहीं भारत मां के वीर सपूत और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती इसी दिन मनाई जाती है। शास्त्री जी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। शास्त्री जी की जयंती का यह दिन उनके विचारों और देशप्रेम को नमन करने का बेहतरीन मौका है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026 पर भेजें ये शुभकामनाएं (Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes in Hindi)
राष्ट्र के मार्गदर्शक लाल बहादुर शास्त्री जी, जिन्होंने देश को सही दिशा दिखाई उनके ये प्रेरक विचार आज भी हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाते हैं।
भारत माता के सच्चे लाल, जिनकी सादगी ने किया कमाल,
जय जवान, जय किसान का नारा देकर, जगाई देश में नई मिसाल।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
जिनकी हुंकार से दुश्मन कांप उठा,
जिनकी सादगी पर देश ने शीश झुकाया।
ऐसे भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि
-1790859217055.webp)
जो खेतों की मिट्टी से जुड़ा था,
जो सरहदों की रक्षा के लिए खड़ा था।
उस महान प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को हमारा सलाम
जय जवान, जय किसान सिर्फ एक नारा नहीं,
बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है जिसे शास्त्री जी ने पहचाना।
शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं
अपनों को भेजें लाल बहादुर शास्त्री जयंती के ये खास संदेश (Lal Bahadur Shastri Jayanti Messages)
लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि कद छोटा होने से कुछ नहीं होता,
व्यक्ति के इरादे और हौसले आसमान से भी ऊंचे होने चाहिए।
जय जवान, जय किसान
जिनके होठों पर हमेशा देशहित का तराना था,
वह साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति असली मायनों में सिकंदर था।
शास्त्री जी को विनम्र श्रद्धांजलि
जिनकी सादगी राजनेताओं के लिए एक मिसाल है और जिनकी ईमानदारी युवाओं के लिए प्रेरणा।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026 की हार्दिक बधाई
-1790859255129.webp)
देश की रक्षा के लिए जिन्होंने खुद को समर्पित कर दिया,
ताशकंद में जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राण त्याग दिए।
ऐसे वीर सपूत को शत-शत नमन
लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026 कोट्स इन हिंदी (Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes in Hindi)
देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी,
बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है,
पूरे देश को मजबूत होना होगा।
बापू और शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं
कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत बन सके,
भारत रत्न शास्त्री जी को कोटि-कोटि प्रणाम
हम शांति में विश्वास करते हैं,
लेकिन अपनी आजादी और देश के सम्मान की कीमत पर नहीं।
ऐसे ओजस्वी विचारों वाले प्रधानमंत्री को नमन

भ्रष्टाचार को पकड़ना बहुत कठिन है,
लेकिन हमें अपने चरित्र को इतना साफ रखना चाहिए कि उस पर कोई दाग न लगे।
शुभ शास्त्री जयंती
लाल बहादुर शास्त्री जयंती स्टेटस 2026 (Lal Bahadur Shastri Jayanti Status in Hindi)
धोती-कुर्ता पहनने वाला वो नेता साधारण था,
पर जब देश पर संकट आया,
तो उसका रूप एक महायोद्धा का था।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई
पद का घमंड नहीं, सेवा का भाव था,
सादगी में ही उनका असली प्रभाव था।
शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन
जो कहते थे वो करते थे,
देश के लिए जीते और मरते थे।
ऐसे सच्चे सपूत को आज देश कर रहा है याद।
शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- देश की आजादी की आवाज बनी थीं मैडम भीकाजी कामा, विदेशी धरती पर पहली बार फहराया था भारत का झंडा
-1790859354455.webp)
दोस्तों और परिवार को भेजें शास्त्री जयंती की ये शुभकामनाएं (Shastri Jayanti Wishes for Friends and Family)
यदि देश में एक भी व्यक्ति ऐसा रह जाता है, जिसे किसी वजह से अछूत कहा जाए
तो भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा।
आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है,
बल्कि पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा।
सादगी की मिसाल थे जो, देशभक्ति की मशाल थे जो।
'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले ऐसे महान नेता को शत्-शत् नमन।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026 की शुभकामनाएं
जिनके विचारों में थी भारत मां की भक्ति,
जिनकी सादगी में छिपी थी अद्भुत शक्ति।
ऐसे वीर सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भावभरी श्रद्धांजलि

WhatsApp पर शेयर करें लाल बहादुर शास्त्री के ये प्रेरणादायक विचार (Lal Bahadur Shastri WhatsApp Status)
न पद का घमंड,
न वैभव की चाहत,
केवल देशसेवा ही थी जिनकी इबादत।
शास्त्री जी की सीख को चलो आज अपने जीवन में अपनाएं।
खादी का कुर्ता, सादा जीवन और विचार महान,
शास्त्री जी के आदर्शों से ही समृद्ध बनेगा हमारा हिंदुस्तान।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026 की बधाई
जिनके फैसलों ने 1965 में देश की दिशा बदल दी,
जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने पूरे भारत में नई ऊर्जा भर दी।
भारत रत्न शास्त्री जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें- Bhagavad Gita Quotes & Shlok: गीता के वो प्रेरणादायक श्लोक जो दे सकते हैं आपके जीवन को नई दिशा
निष्कर्ष: लाल बहादुर शास्त्री जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि वे सच्चे देशप्रेमी भी थे। उनसे हमें कई सिख मिलती हैं। पद चाहे कितना भी बड़ा हो, इंसान को हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। शास्त्री जी की जयंती के खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक विचारों को अपनों के साथ साझा कर सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit: magnific)
- लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म कब और कहां हुआ था?
- शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय (चंदौली) में हुआ था।
- 'शास्त्री' शब्द उनकी जाति का नाम था या उपाधि?
- 'शास्त्री' उनकी जाति नहीं बल्कि काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें मिली शैक्षणिक डिग्री थी।
- 'जय जवान, जय किसान' का नारा कब दिया गया था?
- यह ऐतिहासिक नारा शास्त्री जी ने 1965 में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।