Ladkon ke Naam Inspired from Shivji: सावन में हुआ है बच्चे का जन्म? रखें भगवान शिव से प्रेरित ये शुभ नाम, लाडले में दिखेगी शिव जी की झलक

Boys Name Inspired From Lord Shiva:11 जुलाई से सावन मास की शुरूआत हो चुकी है। महादेव के प्रिय महीने सावन में भक्त कांवड़ यात्रा लेकर शिवलिंग जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हैं। साथ ही इस दौरान व्यक्ति किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं। पूरे महीने लोग भगवान महादेव की पूजा-अर्चना में लीन होते हैं। सावन महीने को बेहद ही शुभ और खास माना जाता है। इस महीने में अगर घर में किसी शिशु का जन्म होता है, तो शिव स्वरूप के रूप में माना जाता है। अगर आपके घर में सावन के पवित्र महीने में बच्चे का जन्म हुआ है तो यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है। जैसा कि हम सभी को पता है कि सावन मास भगवान शिव को समर्पित होता है और इस माह में जन्मे बच्चे को शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ऐसे में अगर आप अपने लाडले के लिए खास प्रकार का नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो भगवान शिव से प्रेरित नाम का चयन कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको महादेव के प्रिय और खास नामों की लिस्ट, अर्थ और उनकी राशि के बारे में बताने जा रहे हैं।
भगवान शिव जी के नाम पर लड़कों के नाम (Baby Boy Name Inspired From Shiv Ji)

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का बेहद ही खास समय माना जाता है। इस दौरान जन्म लेने वाला बच्चा, शिव का विशेष आशीर्वाद का पात्र होता है। ऐसे समय में अपने नवजात को शिव से प्रेरित कोई पावन नाम देना चाहती है, तो नीचे दिए गए लिस्ट से नाम का चयन कर सकती हैं।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| शिवांश | शिव का अंश | कुंभ |
| रुद्रांश | रुद्र (शिव) का हिस्सा | तुला |
| शिवाय | शिव के समान, शिव को समर्पित | कुंभ |
| ओंकार | परम ध्वनि, ब्रह्म स्वरूप | मेष |
| ईशान | शिव का एक रूप, दिशा का स्वामी | वृषभ |
| वीरांश | वीरता का अंश | वृषभ |
इसे भी पढ़ें- Baby Boy Names inspired from Rigveda: अपने लाडले को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये शुभ नाम, उम्र भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
शिव जी के नाम पर मार्डन लड़कों के नाम (Morden Baby Boy Name Inspired From Shiv Ji)

सावन के शुभ महीने में अगर आपके आंगन में किसी बच्चे का जन्म हुआ है। ऐसे में अपने बेटे को ऐसा नाम देना जो भगवान शिव से जुड़ा हो, तो नीचे बताए गए नाम से चयन कर सकती हैं। आज के दौर में आप शिव से प्रेरित ऐसे नाम चुन सकते हैं जो मॉडर्न, यूनिक और यादगार हों।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| अनंतेश | अनंत के स्वामी | मेष |
| उग्रेश | उग्र रूप वाले |
वृषभ |
| योगेश | योग के स्वामी | वृश्चिक |
| भीमेश | शक्तिशाली शिव | धनु |
| हर | संकट हरने वाले | कर्क |
| संकेत | दिव्य संकेत | कुंभ |
शिव जी के नाम रखें बेटे के यूनिक नाम (Unique Baby Boy Name Inspired From Shiv ji)

अगर आपके घर में सावन माह में किसी बच्चे का जन्म होने वाला है या जन्म हो चुका है, तो आप भगवान शिव के नाम का चयन कर सकती हैं। नीचे दिए गए लिस्ट में हम आपको महादेव के विभिन्न नामों और उनके अर्थ के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लाडले का नाम रख सकती हैं।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | राशि (Zodiac Sign) |
| तनय | समर्पित, शिव ध्यान में लीन | तुला |
| दार्विक | रक्षक, योद्धा | मीन |
| रेयांश | तेजस्वी, शिव की ज्योति | तुला |
| शैविक | शिव से संबंधित | कुंभ |
| वैदिक | शिव के ज्ञान से युक्त | वृषभ |
| ईश्वय | ईश्वर के समान | वृषभ |
इसे भी पढ़ें- Baby Boy Names Inspired By Hanuman Ji: हनुमान जयंती पर अपने लाडले को दें बजरंगबली के ये खास नाम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।