Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

Kharmas 2024: खरमास में इस एक चीज का दिखना माना जाता है शुभ

ऐसा माना जाता है कि खरमास के दौरान एक चीज़ ऐसी है जो अगर दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में बड़े पैमाने पर शुभ बदलाव आने वाले हैं।
Updated:- 2024-12-20, 13:28 IST
kharmas mein dead body dekhne ka kya arth hai

खरमास का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। यूं तो खरमास को अशुभ माना जाता है, लेकिन इसके बाद भी खरमास में कुछ कामों को करना बहुत शुभ होता है जैसे कि पूजा-पाठ, अनुष्ठान, धार्मिक यात्रा आदि। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि खरमास के दौरान कुछ चीजों का दिखना बहुत शुभ होता है। उदाहरण के तौर पर खरमास में बछड़े के साथ गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है।

साथ ही, बंदर का खाना खाते हुए दिखना भी शुभ होता है। वहीं, एक चीज़ ऐसी है जो अगर खरमास के दौरान दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में बड़े पैमाने पर शुभ समाचारों की लाइन लगने वाली है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि किस एक चीज का दिखना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है खरमास में।

खरमास में किसका दिखना होता है शुभ?

kharmas mein dead body dekhna shubh ya ashubh

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि खरमास के दौरान अगर किसी व्यक्ति को घर के बाहर या रास्ते में कहीं भी डेड बॉडी नजर आए तो वह शुभ माना जाता है। खरमास में किसी मृतक का शव देखना नए बदलाव को दर्शाता है जो जीवन में सकारात्मकता का सूचक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए खरमास में करें गेंदे के फूल के उपाय

खरमास में अचानक किसी का शव देखना यह दर्शाता है कि व्यक्ति के सारे काम अब जल्दी-जल्दी बनेंगे। यानि कि अगर व्यक्ति के कुछ काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो वह काम अब जल्दी ही पूरे होने वाले हैं और उन कार्यों की पूर्ति से व्यक्ति को लाभ भी प्राप्त होता है।

kya kharmas mein dead body dekhna ashubh hai

खरमास के दौरान शव देखना इस बात का भी प्रतीक माना जाता है कि जीवन में चल रहा संकट या आने वाला संकट अब बस दूर होने वाला है। संकट से मुक्ति का समय नजदीक है। इसके अलावा, शव का दिखना यह भी दर्शाता है कि सफलता में आ रही बाधाएं दूर हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: सुख-शांति के लिए खरमास में करें इन ग्रंथों का पाठ

शास्त्रों में बताया गया है कि शव का खरमास के दौरान दिखना इस बात का भी सूचक है कि व्यक्ति के घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है। अगर घर में पैसों की तंगी है या फिर कर्ज, अधिक खर्च आदि समस्याएं हैं तो उसका निवारण भी व्यक्ति को जल्दी ही मिलने वाला है।

kya kharmas mein dead body dekhna shubh hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।