वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक वस्तु बहुत महत्व रखती है और ऊर्जा के प्रवाह में प्रमुख भूमिका निभाती है। इन्हीं चीजों में से एक है झाड़ू, जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं।
वास्तु के अनुसार झाड़ू को स्वच्छता, समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, झाड़ू का स्थान और रखरखाव घर में ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है और इसलिए, इसे कहां और कैसे रखा जाता है, इसका ध्यान रखना भी आवश्यक माना जाता है।
वास्तु में मान्यता है कि यदि आप घर के उचित स्थान पर झाड़ू रखते हैं तो ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, वहीं इसे गलत स्थान पर रखने से इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। कई लोग झाड़ू को घर के बाहर रखते हैं, लेकिन क्या अपने घर में इस्तेमाल होने वाले झाड़ू को घर के बाहर रखना ठीक है? आइए इसके बारे में वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से विस्तार से जानें।
झाड़ू सिर्फ एक सफाई उपकरण ही नहीं है बल्कि ये इससे ज्यादा महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र में इसका प्रतीकात्मक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में समृद्धि लाने में मदद करती है।
इसे गलत तरीके से रखने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने से आपके घर की आर्थिक स्थति बिगड़ सकती है और बेवजह वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं। झाड़ू का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल घर में सकारात्मक ऊर्जा की हानि का कारण बनता है। इसलिए इसे रहने की जगह को संतुलित और सामंजस्यपूर्ण बनाए रखने के लिए झाड़ू का उचित स्थान और देखभाल महत्वपूर्ण है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर के बाहर रखना उचित नहीं है, खासकर उन जगहों पर जहां से दूसरों की नजर इस पर पड़ती है। अगर आप झाड़ू को घर से बाहर रखती हैं तो इसके कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। झाड़ू के गलत रख-रखाव से धन हानि के योग बनने लगते हैं। दरअसल, झाड़ू का संबंध धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी से है।
यह विडियो भी देखें
ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को घर के बाहर, खासकर खुले स्थान पर या जहां यह दूसरों को दिखाई देता हो, रखने से लक्ष्मी जी की कृपा दूर हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप आपके घर में वित्तीय परेशानियां बढ़ने लगती हैं और घर में प्रचुरता की कमी हो सकती है।
जैसे ही आप अपने घर में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को घर के बाहर रखती हैं, यह बाहरी नकारात्मक ऊर्जाओं के संपर्क में आती है।
वास्तु के अनुसार सफाई से जुड़ी किसी भी चीज का भंडारण सोच-समझकर करना चाहिए। झाड़ू को खुली जगह पर छोड़ने से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं, जो घर में प्रवेश कर सकती हैं और घर के अंदर सौहार्द के साथ आपसी सामंजस्य बिगाड़ सकती हैं।
घर का मुख्य प्रवेश द्वार और बाहरी क्षेत्र वास्तु में महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह घर में प्रवेश करने और छोड़ने वाली ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित करता है। इन स्थानों पर झाड़ू रखने से सकारात्मक ऊर्जा का सुचारु प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है, जिससे आपके घर की शांति और समृद्धि में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: किस दिन झाड़ू खरीदना चाहिए?
वास्तु शास्त्र झाड़ू रखने के लिए घर के भीतर सर्वोत्तम स्थानों के में से कुछ विशेष दिशाओं की बात करता है। इनमें घर का दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे शुभ माना जाता है।
इसे झाड़ू रखने के लिए सबसे आदर्श स्थान के रूप में देखा जाता है। यह कोना स्थिरता और संतुलन से जुड़ा हुआ है। यहां झाड़ू रखने से वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है और यह सुनिश्चित होता है कि आपके घर की समृद्धि बनी रहे।
झाड़ू को हमेशा बाहरी लोगों की नजर से दूर रखने की सलाह दी जाती है। इसे आप स्टोर रूम में, सीढ़ी के नीचे या किसी छिपे हुए कोने में रख सकती हैं। इसके लिए सबसे प्रमुख बात यह है कि किसी बाहरी की नजर इस पर नहीं पड़नी चाहिए।
वास्तु के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशाएं धन और प्रगति से संबंधित हैं। इन क्षेत्रों में झाड़ू रखने से घर में धन का प्रवाह बाधित हो सकता है। झाड़ू रखने के लिए इन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है।
वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि आपको कभी भी किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह भोजन और स्वास्थ्य से संबंधित ऊर्जाओं से टकराए नहीं।
अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हुए घर में सही स्थान पर झाड़ू रखेंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।