करवा चौथ पर विवादित बयान देना पड़ गया रत्ना पाठक शाह को भारी, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों से घिरे रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी इंटरव्यू में दिए बयान की वजह से। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी यानी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वो विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल रत्ना पाठक शाह हमेशा खुलकर बात करती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में महिलाओं, रूढ़िवादिता और अंधविश्वास पर बात की लेकिन लोगों को उनका बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया है। आइए जानते हैं आखिर रत्ना पाठक शाह ने कहा क्या है।
रत्ना पाठक शाह ने क्या कहा है?
रत्ना पाठक शाह ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं? इस सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं क्या पागल हूं, जो ऐसे व्रत करूंगी?" उन्होंने आगे कहा "आश्चर्य की बात है कि पढ़ी लिखी महिलाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 21वीं सदी में भी इस तरह की बातें की जाती हैं।" रत्ना पाठक शाह ने यह भी कहा हम एक रूढ़िवादी समाज की ओर बढ़ रहे हैं। यहां महिलाओं को बेड़ियों में जकड़ने का काम किया जा रहा है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कंजर्वेटिव समाज पर बोलते हुए कहा कि सऊदी अरब को देख लीजिए, क्या हम सऊदी अरब बनना चाहते हैं?
इसे भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश की वो जनजाति जहां एक खास कारण से महिलाओं को बदसूरत बनाने की प्रथा है
हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं?
रत्ना पाठक शाह ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि आज अगर कुछ क्षेत्रों में बदलाव आया है तो वो भी बहुत कम। उन्होंने कहा कि समाज अत्यंत रूढ़िवादी हो रहा है और हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं। रत्ना ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि हमें धर्म को स्वीकार करने और अपने जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः Digital Art का कमाल देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास, जानिए ऐसा क्या है खास
लोग क्यों हो रहे हैं गुस्सा
भारत में हर साल करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। महिलाओं का एक बहुत बड़ा वर्ग इस व्रत रखता है। ऐसे में व्रत रखने की बात पर रत्ना शाह का "मैं क्या पागल हूं" कहना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।
रत्ना पाठक शाह के बयान पर 2 गुट बन चुके हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: ratnapathakshah/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।