Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

Ramayan Facts: जानें किसका अवतार थीं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला

श्री राम के भाई लक्ष्मण का विवाह माता सीता की छोटी बहन उर्मिला से हुआ था। जहां एक तरफ लक्ष्मण शेषनाग का अवतार थे तो वहीं आज हम आपको यह बताएंगे कि उर्मिला किसका अवतार थीं। 
Updated:- 2023-04-10, 13:58 IST
image

Urmila Ke Avtar Ke Bare Mein: हम सभी ने जितना भी रामायण को पढ़ा है, देखा है सुना है, जाना है और समझा है उन सभी बातों और किस्से से हमें कुछ न कुछ नया जानने को मिला है। ऐसा ही कुछ नया आज हम आपको बताने जा रहे हैं। असल में रामायण में एक महत्वपूर्ण पात्र का जिक्र मिलता है जो लक्ष्मण की भार्या उर्मिला के विषय में है। उर्मिला माता सीता की छोटी बहन और लक्ष्मण की पत्नी थीं।

ऐसा कहा जाता है कि माता सीता से ज्यादा कष्ट उर्मिला ने सहे थे क्योंकि उर्मिला न सिर्फ 14 वर्ष तक अपने अर्धांग लक्ष्मण से दूर रही थीं बल्कि लक्ष्मण की दी हुई सौगंध केकारण उन्होंने अपनी आंख से 14 वर्ष तक एक आंसू तक न टपकाया था। इसलिए उर्मिला का त्याग माता सीता के त्याग से अधिक माना जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर किसका अवतार थीं उर्मिला। 

जब-जब श्री हरि नारायण और माता लक्ष्मी ने धरती पर अवतार लिया है तब-तब उनके साथ शेषनाग भी किसी न किसी रूप में अवतरित हुए हैं। जब भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) ने त्रेता युग में अपना सातवां अवतार लिया था तब श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और शेषनाग भी धरती पर जन्में थे। 

यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: कौन था श्री राम का पोता जिसने पांडवों को महाभारत युद्ध में था ललकारा

जहां एक ओर त्रेता युग में भगवान विष्णु ने चक्रवर्ती महाराज दशरथ के पुत्र श्री राम के रूप में जन्म लिया था तो वहीं, माता लक्ष्मी जनक सुता माता सीता के रूप में जन्मीं थीं। इसके अतिरिक्त, शेषनाग श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में अवतरित हुए थे। 

urmila in ramayana

श्री राम के अन्य दो भाई यानी कि भरत और शत्रुघ्न भी अवतार पुरुष थे। भरत भगवान विष्णु के हाथ में सुशोभित सुदर्शन चक्र (कौन थे सुदर्शन चक्र) के अवतार थे तो वहीं शत्रुघ्न भगवान विष्णु के हाथ में स्थापित शंख के अवतार रूप थे। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: किसने और क्यों बताया मेघनाद को लक्ष्मण का दामाद?

इसके अलावा, लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला को लेकर यह वर्णित है कि वह नाग लक्ष्मी का अवतार थीं और शेषनाग का नाग लक्ष्मी से त्रेता युग में विवाह हुआ था।  लक्ष्मण और उर्मिला के दो पुत्र थे जिनक नाम अंगद और चंद्रकेतु था।

 

तो इनका अवतार थीं लक्ष्मण की पत्नि और माता सीता की छोटी बहन उर्मिला। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।