Fri Sep 18, 2026 | Updated 01:27 AM IST

ऐसे शुरू हुई थी Rd Burman और Asha Bhosle की म्यूज़िकल लव स्टोरी, जानिए कपल से जुड़ी खास बातें

आज हम आपको आर.डी. बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। पूरी कहानी जानने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।   
Updated:- 2023-06-21, 14:13 IST
image

भारतीय सिनेमा की दुनिया में संगीत को नया आयाम देने वाले आर.डी. बर्मन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज भी लोग उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। उस जमाने में बर्मन ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों के साथ दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। आर.डी. बर्मन की ज़िंदगी जितनी दिलचस्प थी, उतनी ही दिलचस्प थी उनकी लव स्टोरी। आज हम आपको केवल आर.डी. बर्मन ही नहीं बल्कि आशा भोसले से जुड़ी कुछ खास बातों को बताने वाले हैं।

आर.डी. बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात थी खास

कपल की पहली मुलाकात की बात करें तो वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई थी। उस समय इंडस्ट्री में आशा भोसले ने अच्छी पहचान बना ली थी। जबकि आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के टीएनज बेटे थे। वहीं इस मुलाकात के लंबे समय के बाद आरडी बर्मन ने फिल्म 'तीसरी मंजिल' के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया था।

आशा भोसले और पंचम दा की शादी का सफर

उस दौरान आशा भोसले और पंचम दा दोनों की पहली शादी टूट चुकी थी। संगीत कपल को करीब ला रहा था। इस दौर में दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। हालांकि, कपल की शादी तक का सफर कपल के लिए आसान नहीं था। शादी के लिए आरडी बर्मन को लंबा इंतजार करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: जानें आशा भोसले की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक और अनकही बातें

शादी के 14 साल बाद दुनिया को कहा अलविदा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Somesh Verma (@undergroundartistindia)

 

शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा 54 साल की उम्र में इस दुनिया से चले गए। ऐसे में उनके जाने के बाद आशा भोसले काफी ज्यादा टूट गई थी। वहीं एक इवेंट के दौरान खुद आशा भोसले ने अपनी लव स्टोरी शेयर की है। एक बार जब आर.डी. बर्मन और आशा भोसले की लड़ाई हुई तो कपल एक- दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। इतना ही नहीं 15 दिनों तक आशा अपने बच्चों के साथ रहने चली गई थी। जब कपल रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मिले तो एक दूसरे की और से बात नहीं कर रहे थे। वहीं जब यह गाना बजा- ' जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाह, वो फिर नहीं आते.. वह फिर नहीं आते। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को देखा और बोला हम क्यों झगड़ते हैं। आशा भोसले ने खुद यह स्टोरी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। 

इसे भी पढ़ें: 16 की उम्र में लव मैरिज से आर.डी.बर्मन से रिश्ते तक, ये हैं आशा भोसले की जिंदगी के स्ट्रगल्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।