Sun Sep 13, 2026 | Updated 01:35 AM IST

जानें कौन हैं क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुख़र्जी

आइए जानें कौन हैं क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुख़र्जी और शिखर धवन के साथ कैसा रहा उनका अब तक का सफर।   
Updated:- 2021-09-09, 10:14 IST
image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न सिर्फ अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहते हैं बल्कि अपनी निजी ज़िन्दगी में होने वाले बदलावों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। कभी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से शादी तो कभी विदेश में घूमने का अनुभव अक्सर क्रिकेटर्स अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। ऐसी ही एक बड़ी चर्चा के केंद्र बन गए हैं भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन। 

जी हां, हाल ही में यानी कि 7 सितम्बर 2021 को शिखर धवन का पत्नी आयशा मुख़र्जी के साथ तलाक हो गया है। इस खबर ने वास्तव में उनके फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है। इससे भी बड़ी बात ये सामने आई है कि अब लोग शिखर धवन की पत्नी आयशा के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर कौन हैं आयशा मुख़र्जी, उनकी सालाना कमाई क्या है, शिखर धवन के साथ उनका अब तक का सफर कैसा रहा और पहली शादी टूटने के बाद कैसे जुड़ी शिखर से रिश्तों की डोर, तो हम आपको इस लेख में इन सभी बातों को पूरी जानकारी देंगे। 

कौन हैं आयशा मुख़र्जी 

ayesha mukherjee life

आयशा मुखर्जी का जन्म 27 अगस्त 1975 को पश्चिमी बंगाल के एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था। आयशा ने एक मध्यम परिवार में जन्म लिया। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटिश मूल की थीं। आयशा जब 8 साल की थीं तब उनके पिता ने ऑस्ट्रेलिया में बसने का फैसला लिया और वहीं उनकी पूरी पढ़ाई हुई। शिखर धवन की पत्नी होने के अलावा आयशा की अपनी अलग पहचान है। वो एक प्रोफेशनल किक बॉक्सर रही हैं। उन्होंने शिखर धवन से शादी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन के साथ शादी की थी और दोनों का रिश्ता 10 साल चला था। दोनों की दो बेटियां भी थीं लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया था। उनकी पहली शादी से तलाक होने का खुलासा नहीं हुआ था। 

इसे जरूर पढ़ें:ICC World Cup 2019: शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन के बारे में ये बातें नहीं जानती होंगी आप

शिखर धवन से कैसे हुई मुलाकात 

आयशा के पहले तलाक के बाद साल 2012 में उनकी मुलाक़ात शिखर धवन से फेसबुक के जरिए हुई। शिखर ने पहली बार आयशा को फेसबुक पर नोटिस किया जिनकी फ्रेंड लिस्ट में हरभजन सिंह भी थे। दोनों के बीच इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और आगे चलकर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 30 अक्टूबर 2012 को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। 

शिखर का परिवार था शादी के खिलाफ 

शिखर और आयशा की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर था। वो शिखर से उम्र में बड़ी हैं इस वजह से शुरुआत में शिखर के पिता इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन उनकी मां सुनैना के शादी के लिए राजी होने के बाद उनके पिता ने भी शादी के लिए हां कर दी थी। शिखर से शादी के 2 साल बाद आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जोरावर है। शिखर ने आयशा की पहली शादी से हुई दोनों बेटियों को भी गोद लिया था जिनका नाम आलिया और रिया है।

इसे जरूर पढ़ें:फिल्‍मों की जगह अब इन कामों में लग रहा है अनुष्‍का शर्मा का मन

फिटनेस का रखती हैं ध्यान 

ayesha fitness

आयशा दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें जिम जाना पसंद है और शिखर की फिटनेस का राज भी यही है कि आयशा उनका पूरा ध्यान रखती हैं। 

 

इंस्टाग्राम पर तलाक को लेकर किया इमोशनल पोस्ट 

हाल ही में जब आयशा और शिखर के तलाक की बात सामने आयी है तब आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसका कैप्शन है " I THOUGHT DIVORCE WAS A DIRTY WORD UNTIL I BECAME A 2 TIME DIVORCEE" .

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Authentic Parenting Coach (@aesha.mukerji)

आयशा की संपत्ति 

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा मुखर्जी उनके वेतन और निवल मूल्य के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी सकती है। लेकिन वह एक शानदार जीवन शैली जीती हैं और उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपये है।

ये खबर कितनी सही है और तलाक का कारण क्या है ये तो अभी ठीक से बताया नहीं जा सकता है। लेकिन शिखर धवन और आयशा के तलाक की खबर ने उनके फैंस को थोड़ा निराश जरूर कर दिया है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram @ aesha.mukerji

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।