टूट गए हैं बच्चों के पुराने टॉयज, तो उन्हें इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल

बच्चों को खिलौनों से खेलना काफी अच्छा लगता है। तरह-तरह के खिलौनों को वह अपना दोस्त बना लेते हैं और उनसे ढेर सारी मस्ती करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि वह अनजाने में टूट जाते हैं और बच्चा उनसे खेल नहीं पाता या फिर समय के साथ जब बच्चे की उम्र बढ़ती है, तो वह खिलौने पुराने हो जाते हैं और बच्चों को फिर वह टॉयज अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में उन्हें स्टोर रूम में रख दिया जाता है, जहां पर वह केवल धूल ही चाटते रहते हैं।
हालांकि, यह पुराने हो चुके टॉयज भी आपके कई तरह से काम आ सकते हैं। भले ही अब बच्चा उनसे ना खेलना चाहे, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वह बेकार हो चुके हैं और अब आपको उनकी इसकी कोई जरूरत नहीं है। इन पुराने खिलौनों से भी कई बेहतरीन व नई चीजें बनाई जा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ ओल्ड टॉयज के कुछ बेहतरीन रियूज आइडियाज शेयर कर रहे हैं-
स्टफ टॉयज से बनाएं टिश्यू होल्डर
अगर आपके पास कोई पुराना स्टफ टॉयज है तो आप उसे बतौर टिश्यू होल्डर यूज कर सकती हैं। यह देखने में भी चिक लगता है। (घर पर रखे सामान से बनाएं ये 21 DIY हैंड क्राफ्ट)
आपको चाहिए-
- स्टफ एनिमल
- बॉक्स कटर
- टिश्यूज
- वेल्क्रो स्ट्रिप्स
ऐसे बनाएं टिश्यू होल्डर-
- सबसे पहले स्टफ एनिमल के बैक को कट करके हल्का ओपन करें।
- अब उसके टेल पर दूसरा कट लगाएं और इसमें मौजूद स्टफिंग को बाहर निकालें।
- इसे टिश्यूज से रिप्लेस कर दें।
- अब एनिमल की टेल से पहले एक टिश्यू को निकालें।
- उसके बैक की स्लिट को वेल्क्रो की मदद से बंद कर दें।
- आपका ब्यूटीफुल टिश्यू होल्डर बनकर तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें- क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज से 21 दिन में घर को बनाएं बिल्कुल नए जैसा
प्लास्टिक टॉयज से बनाएं क्यूट कैंडल होल्डर
प्लास्टिक टॉयज से खेलना हर बच्चा पसंद करता है। लेकिन एक समय के बाद उसे बोरियत होने लगती है। ऐसे में उसकी मदद से कैंडल होल्डर तैयार किया जा सकता है।
आपको चाहिए-
- छोटे प्लास्टिक के खिलौने
- बर्थडे कैंडल होल्डर
- फ़ूड कलर स्प्रे
- बर्थ कैंडल
ऐसे बनाएं कैंडल होल्डर-
- सबसे पहले छोटे प्लास्टिक के खिलौने में एक छेद ड्रिल करें।
- अब इसमें बर्थडे कैंडल होल्डर को छेद में स्लाइड करें। अगर जरूरत महसूस हो तो आप इस पर पहले ग्लू लगाएं ताकि यह अच्छी तरह फिक्स हो जाए।
- अब एक बाउल में पानी भरें और पानी के ऊपर फूड कलर स्प्रे के साथ स्प्रे करें।
- अब एक डेकोरेटिव कैंडल होल्डर को इसमें डिप करें।
- फूड कलर स्प्रे को सूखने दें। बस आपका एक खूबसूरत कैंडल होल्डर बनकर तैयार है।
- आप इसी तरह, अलग-अलग प्लास्टिक टॉयज से कई बेहतरीन कैंडल होल्डर बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कम खर्च में घर पर रखे सामान से बनाएं ये 21 DIY हैंड क्राफ्ट
टॉयज से तैयार करें फ्लफी डोरस्टॉप
अगर आपके पास स्टफ टॉयज हैं, तो उनकी मदद से एक फ्लफी डोरस्टॉप तैयार किया जा सकता है। यह आपके दरवाजे को रोकने में मदद करेगा। अगर आपके डोर का स्टॉपर काम नहीं कर रहा है तो ऐसे में आप टॉयज की मदद से एक डोरस्टॉप बनाएं। (मूंगफली के छिलके से बनाएं क्राफ्ट)
आपको चाहिए-
- स्टफ टॉयज
- बॉक्स कटर
- स्टोन्स
- सुई धागा
ऐसे बनाएं फ्लफी डोरस्टॉप-
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टफ टायज के निचले हिस्से को काटकर खोलें।
- अब इसमें से स्टफिंग को बाहर निकालें और उसमें कुछ स्टोन्स डालें।
- अब सुई धागे की मदद से इसे बंद कर दें।
- आपका फ्लफी डोरस्टॉप बनकर तैयार है।
- आप इसे अपने दरवाजे के कॉर्नर्स पर लगा सकती है। यह तेज हवा चलने पर आपके दरवाजे को बार-बार खुलने व बंद होने से रोकेगा।
-
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, cleverly
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।