Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:37 AM IST

इन क्रिएटिव बर्ड हाउस की मदद से बैकयार्ड को दें यूनिक लुक

अगर आप अपने प्यारे पंछी के लिए एक खूबसूरत व यूनिक बर्ड हाउस खरीदना चाहती हैं तो यहां से कुछ बेहतरीन डिजाइन देख सकती हैं।
Updated:- 2021-03-09, 15:35 IST
image

बर्डवॉचिंग करना बहुत सी महिलाओं को बेहद अच्छा लगता है। वैसे तो इसे कहीं पर भी किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको अपनी यह पसंदीदा चीज घर के गार्डन एरिया में ही करने को मिल जाए तो कहने ही क्या। अगर घर के गार्डन एरिया या बैकयार्ड में बर्डहाउस रखा जाए तो इससे अधिक पंछी वहां आना पसंद करते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास घर पर भी पक्षी है तो उसके लिए भी आपको बर्डहाउस की जरूरत होगी। 

हालांकि यह बर्ड हाउस सिर्फ पंछियों के रहने भर का स्थान नहीं है, बल्कि इसकी मदद से आप अपने गार्डन एरिया को एक यूनिक टच भी दे सकती हैं। साथ ही अपने पर्सनल स्टाइल से गार्डन एरिया को डेकोरेट भी कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों मार्केट में आपको कई कलर व डिजाइन के बर्डहाउस बेहद आसानी से मिल जाएंगे, जो आपके बैकयार्ड का लुक पूरी तरह से बदल देंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ यूनिक बर्डहाउस डिजाइन के बारे में बता रहे हैं-

रॉकेट शेप्ड बर्ड हाउस

बर्ड हाउस का यह डिजाइन बेहद ही ब्यूटीफुल है। अगर आपको साइंस से प्यार है और आपके अपने घर को भी इसी थीम पर डेकोरेट किया है तो ऐसे में गार्डन एरिया में रॉकेट शेप्ड बर्ड हाउस रखना यकीनन एक अच्छा विचार है। इस तरह का बर्डहाउस सिर्फ पंछियों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा।

rocket bird house

इसे जरूर पढ़ें- जान लेंगी ये 5 गार्डनिंग टिप्स तो कभी नहीं फेकेगीं अंडों के छिलके

शू शेप्ड बर्ड हाउस

अगर आपके पास घर पर लॉन्ग बूट्स मौजूद हैं तो आप उनकी मदद से एक शू शेप्ड बर्ड हाउस तैयार कर सकती हैं। हालांकि इस बर्ड हाउस को गार्डन एरिया में हैंग करने से पहले आप उसे पेंट करना ना भूलें। यह बर्ड आउट को और भी ज्यादा कलरफुल व अट्रैक्टिव बनाएगा।

shoe bird house

वाटरिंग कैन बर्ड हाउस 

अगर आप अपने गार्डन एरिया को एक रस्टिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप वाटरिंग कैन बर्ड हाउस का विकल्प चुन सकती हैं। इस तरह के रस्टिक स्टाइल बर्ड हाउस आपको मार्केट में बेहद आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो घर में रखी विंटेज वाटरिंग कैन की मदद से खुद भी बर्ड हाउस तैयार कर सकती हैं।

can shapped bird house

रूस्टर या मुर्गे की शेप्ड का बर्ड हाउस 

अगर आप बर्ड हाउस को लेकर थोड़ा क्रिएटिव होना चाहती हैं। साथ ही ऐसा बर्ड हाउस चुनना चाहती हैं, जिसे देखने के बाद बस हर कोई उसे देखता ही रह जाए तो ऐसे में आप मुर्गे की शेप का बर्ड हाउस चुन सकती हैं। इस तरह का बर्ड हाउस देखने में काफी अच्छा लगता है और यकीनन आपके गार्डन एरिया को एक यूनिक टच देता है। 

roaster shape bird house

बुक स्टाइल बर्ड हाउस

आमतौर पर घर को डेकोरेट करते समय हर कोई अपनी पसंद-नापसंद का ख्याल रखता है। ठीक उसी तरह अगर आप अपने गार्डन एरिया में बर्ड हाउस हैंग कर रही हैं तो उसे भी एक पर्सनल टच दे सकती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपका किताबें पढ़ना पसंद है और आप उसे अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानती हैं तो क्यों ना आप बर्ड हाउस को भी बुक स्टाइल में ही चुनें। यकीन मानिए, इस तरह के बर्ड हाउस को देखने वाला उसे दोबारा जरूर देखना चाहेगा। 

book shape bird house

इसे जरूर पढ़ें- अगर कम स्पेस में बनाया है होम गार्डन, तो सब्जियों से लेकर फूल उगाने तक ये 5 टिप्स आएंगे काम 

 

कार शेप्ड बर्ड हाउस 

यह भी बर्ड हाउस का एक डिफरेंट व ब्यूटीफुल डिजाइन है। आजकल मार्केट में कार शेप्ड बर्ड हाउस बेहद आसानी से मिल जाते हैं। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार कलर व डिजाइन को चुन सकती हैं। इस तरह का बर्ड हाउस आपके गार्डन एरिया की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाएगा। 

car shape bird house

आपको इनमें से कौन सा बर्डहाउस डिजाइन सबसे अच्छा लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।