Wedding Gifts: दुल्हन को शादी पर देना चाहती हैं कुछ खास तो चुन सकती हैं ये बेस्ट गिफ्ट आइटम्स

Wedding Gifts For Bride: अगर आप दुल्हन को शादी पर कुछ खास गिफ्ट करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से पर्सनलाइज्ड और कस्टमाइज्ड वेडिंग गिफ्ट्स दे सकती हैं।
Updated:- 2023-10-02, 09:00 IST
image

अगर आप दुल्हन को पर्सनलाइज्ड और कस्टमाइज्ड वेडिंग गिफ्ट्स देना चाहती हैं जो बेहद अट्रैक्टिव भी हैं। ये गिफ्ट हाई क्वालिटी मटेरियल से बने हैं और बेहद किफायती भी हैं। इन आइटम को आप दुल्हन के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी दे सकती हैं।

वुडन विथ इन्ग्रेव्ड टेक्स्ट

यह कस्टमाइज्ड गिफ्ट में लकड़ी पर इन्ग्रेव्ड टेक्स्ट दिया गया है। टेक्स्ट को इन्ग्रेव्ड करवाने के साथ-साथ आप इसमें एलईडी लाइट भी लगवा सकती हैं। आप इस पर 10 शब्दों तक का टेक्स्ट मैसेज इंग्रेव्ड करवा सकती हैं। इसका मटेरियल हाई क्वालिटी इम्पोर्टेड वुड से बना होता है।

यह गिफ्ट दुल्हन को बहुत पसंद आएगा और वह इसे कमरे को सजाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी साइज आप खुद से तय करके दुकान वाले को बता सकती हैं या ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।

बैंगल बॉक्स

best wedding gifts for bride in hindi

भारतीय रीति-रिवाज में औरत के सोलह श्रृंगार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोलह श्रृंगार में चूड़ियां भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं और इसके बिना सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है। आप मार्केट से दुल्हन के फेवरेट कलर का बैंगल बॉक्स खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं। इसका वह यूज भी कर पाएंगी और उन्हें यह गिफ्ट बहुत पसंद भी आएगा।

इसके अलावा आप ज्वेलरी बॉक्स भी दे सकती हैं। आप लकड़ी से बना ज्वेलरी बॉक्स खरीदकर दे सकती हैं और अगर बजट थोड़ा अधिक है तो स्टर्लिंग सिल्वर से बना ज्वेलरी बॉक्स भी आप दे सकती हैं।

  इसे जरूर पढ़ें:शादी में जा रहे हैं तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

मिस्टर एंड मिसेज प्रिंटेड कॉफी मग

आप दुल्हन और दूल्हे को मिस्टर एंड मिसेज प्रिंटेड कॉफी मग भी गिफ्ट में सकती हैं। यह गिफ्ट उन्हें बहुत खास लगेगा। आप सेरेमिक मटीरियल के कप ले सकती हैं क्योंकि इनकी क्वालिटी इतनी बढ़िया है कि आप इन्हें ओवन में और डिशवॉशर में दोनों जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। वेडिंग गिफ्ट के रूप में ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

 इसे भी पढ़ें : भारतीय शादियों की इन रस्मों के बारे में कितना जानती हैं आप, खेलें क्विज और दें सही जवाब

आप ये गिफ्ट दुल्हन को दे सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।