जब आप किसी फंक्शन में जाते हैं, तो फूलों का बुके तोहफे में देते हैं। घर की सजावट में भी फूल ही काम आते हैं। किसी खास इवेंट में सबसे सरल तोहफा फूल ही हो सकते हैं तो अगर कहा जाए कि फूल प्रकृति का सबसे अनमोल तोहफा है तो गलत नहीं होगा। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी, 'Say it with flowers'...कहते हैं जो बात आप जुबां से कह न पाएं उन्होंने फूलों के द्वारा कह देना चाहिए।
आप इन्हें जन्मदिन, शादियों और कई अन्य अवसरों का हिस्सा बनाते हैं और उनकी तमाम वैरायटीज में उन्हें चुना जा सकता है, लेकिन क्या आपने अपने किसी प्रिय को सबसे महंगा फूल देने के बारे में सोचा है? वैलेंटाइन्स डे या शादियों के सीजन में फूलों का महंगा होना आम है, लेकिन क्या आप Most Expensive फूलों के बारे में जानते हैं?
अगर आपको इसका कोई भी आइडिया नहीं है, तो आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए और दुनिया के सबसे महंगे फूलों के बारे में जरूर जानना चाहिए। तो चलिए बिना देरी किए जानें इन मोस्ट एक्सपेंसिव फ्लावर्स (Most Expensive Flowers) के बारे में।
फूलों की बात करें तो रोज ऐसे फूल होते हैं, जो हर लड़की की पसंद होते हैं। ब्लैक हाफेटी गुलाब से लेकर ओसिरिया गुलाब तक, उनकी विविधता और सुंदरता उन्हें आकर्षक बनाती है, लेकिन जूलियट गुलाब की बात ही अलग है। जूलियट गुलाब एक अनूठा फूल है जिसे बनाने में 10 साल से अधिक का समय लगा और यह अब तक सबसे महंगे फूलों में से एक है। इस गुलाब की पंखुड़ियां सॉफ्ट पीच रंग की होती हैं और पूरी तरह से खिलने पर ये बहुत सुंदर दिखती हैं। इसे अक्सर शादी-ब्याह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर साज-सज्जा के लिए किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस अद्भुत फूल का गुलदस्ता बेहद महंगा होता है। जूलियट गुलाब के गुलदस्ते की कीमत लगभग 90 पाउंड यानी की 9,134 रुपये के आसपास है।
यह ऐसा सुंदर फूल है जो पूरे वर्ष भर खिलता है और यह 60 सेमी तक ऊंचा बढ़ सकता है। इसमें नाजुक, झालरदार, चौड़ी पंखुड़ियां होती हैं और इसे ब्लू वॉयलेट, लैवेंडर, सफेद और हल्के बैंगनी रंगों में देखा जा सकता है। यह फूल मेक्सिको, दक्षिण संयुक्त राज्य, उत्तरी दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन जैसे गर्म क्षेत्रों में उगाया जाता है। इस फूल को पेपर फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। स्टेम से काटे जाने पर यह फूल केवल कुछ ही दिनों तक जीवित रहता है, इसलिए यह ज्यादा महंगा होता है। इसकी अलग-अलग वैरायटी के कारण, लिसियांथस का एक बंडल 10 डॉलर से लेकर 35 डॉलर (743 से 2600 रुपये तक) और उससे ऊपर तक में बिकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : जानें दुनिया के 10 सबसे महंगे पौधों के बारे में
लिली ऑफ द वैली दुनिया का दूसरा सबसे महंगा फूल है। फूल को कॉन्वलारिया मजलिस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनोखे आकार का सफेद रंग का फूल होता है। यह आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में उगता है और मार्च की शुरुआत में इसके खिलने का समय होता है, जो स्प्रिंग एंड के बाद खत्म हो जाता है। इसकी खुशबू मीठी सी होती है, लेकिन यह फूल जहरीला भी हो सकता है, इसलिए इसे गलती से भी खाने की भूल न करें। ऐसा भी माना जाता है कि यह फूल प्यूरिटी, यूथ, ईमानदारी और विवेक का प्रतीक है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खुशी का प्रतीक होता है। इसका बेल शेप आकार इसे अन्य फूलों से अलग और आकर्षक दिखाता है। इस फूल के एक बंडल की कीमत 15 डॉलर से 50 डॉलर के बीच होती है जो भारतीय रुपयों में 1100 से 3700 रुपये के आसपास है (इन हाई-मेंटेनेंस पौधों से आपके घर को मिलेगा क्लासी लुक)।
हाइड्रेंजिया ज्यादातर सफेद रंग का होता है, लेकिन इसे बैंगनी, हल्के बैंगनी, गुलाबी और नीले रंगों में भी देखा जा सकता है। ये फूल आसानी से मुरझा जाते हैं, और इन खूबसूरत फूलों की खेती और कटाई में काफी मेहनत लगती है। इन्हें कई अवसरों, खासकर शादियों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। दुनिया भर के सबसे महंगे फूलों की सूची में हाइड्रेंजिया आठवें स्थान पर है। वे अपनी अनूठी और स्फेरिकल आकार के कारण ज्यादा लोकप्रिय है। इसकी विविध प्रजातियों को खासतौर से चीन, कोरिया और जापान में देखा जा सकता है। अपनी खूबसूरती और अनूठे स्ट्रक्चर के कारण यह फूल महंगा होता है। इस फूल की बस एक स्टेम की कीमत 483 रुपये के आसपास होती है।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ 100 रुपये में घर के लिए लाएं ये इंडोर प्लांट्स
ग्लोरियोसा एशिया और दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। यह दुर्लभ और अनोखा होने के कारण महंगा होता है। ग्लोरियोसा के सेंटर से सिरे तक रंग बदलते हुए दिखावटी पंखुड़ियां दिखती हैं। यह फूल आपको पीले-हरे, पीले, नारंगी और गहरे लाल रंगों में मिल सकता है। इसे ग्लोरी लिली, फायर लिली, फ्लेम लिली आदि विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। बाजार में ग्लोरियोसा की कीमत लगभग 5 डॉलर से लेकर 10 डॉलर (370 से 740 रुपये के आसपास) प्रति बेल है। हां, यह काफी महंगा फूल है, लेकिन जब यह आपके सेंटरपीस का हिस्सा बनेगा तो यकीनन आपके स्पेस को ब्राइट बना देगा (ये 6 प्लांट्स दिमाग को रखेंगे 'कूल-कूल')।
तो देखा आपने दुनिया के सबसे महंगे फूलों की क्या खासियत है। आपको अगर किसी और महंगे फूल के बारे में जानकारी है, तो हमें जरूर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : gardeningknowhow, ipinimg, nurserylive
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।