क्या है मानसून और यह बरसात से कैसे अलग है?

भारत में हर साल केरल के रास्ते मानसून भारत में प्रवेश करता है, यानी साल की पहली बारिश केरल से होते हुए पूरे देश में होती है। मानसून आने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने लगती है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें यह लगता है कि मानसून और बरसात दोनों एक ही है, इन दोनों में बस शब्दों का अंतर है। आपको बता दें कि यह दोनों ही बहुत अलग है, ऐसे में चलिए जान लेते हैं इसके बारे में...
मानसून क्या है?

मानसून अरबी भाषा के मौसिम शब्द से लिया गया है, इस शब्द की उत्पत्ति अरब के समुद्री व्यापारियों द्वारा की गई थी। बता दें कि समुद्री व्यापारी समुद्र में चलने वाली हवा को मौसिम कहा करते थे, जिससे ही धीरे-धीरे मानसूनके रूप में जाना जाने लगा। आम भाषा में मानसून को समझने की कोशिश करें, तो यह ऐसी हवाएं हैं, जो मौसम के अनुरूप अपनी दिशा बदलती है। मानसून एक तरह की ऐसी हवा है, जो जहां जाती हैं वहां बारिश कराती है और इसी कारण मानसून के आने से बारिश होती है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में हेल्दी रहने के लिए ये टिप्स करें फॉलो
वहीं मानसून का मतलब सिर्फ बरसात नहीं है, बता दें कि बरसात मानसून का हिस्सा मात्र है। वातावरण की एक पूरी प्रक्रिया ही मानसून है। इसके अलावा यह मौसमी बदलाव के कारण हवा की दिशा में होने वाला बदलाव है। आपको बता दें कि मानसून के कारण बरसात होती है, न की बरसात के कारण मानसून। बता दें कि मानसूनी हवा देश में प्रवेश करती है, जिसके बाद ही देश में बारिश की बूंदें गिरने लगती है। लगातार बारिश होने को ही बरसात कहा जाता है, जो किसी राज्य में 1 महीने रहता है तो किसी में 3 या चार।
मानसून के आने के बाद कैसे होती है बारिश?

भारत में जब मानसूनी हवाएं दक्षिण-पश्चिम तट पर वेस्टर्न घाट से टकराती है, तब जा के देश में वर्षा या बारिश की स्थिति बनती है। ऐसा कई बार हो चुका है, जब मानसून (मानसून में घूमने के लिए जगह) अपने तय तिथि के साथ देश में नहीं पहुंच पाता। बता दें कि इसके पीछे कारण है, जैसे कई बार मानसून किसी चक्रवात से टकरा जाता है, जिसके कारण मानसून आने में देरी होती है, जिसके बाद बारिश में भी देरी होती है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।