Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

कौन-से राशि वाले होते हैं Extrovert, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

ये 4 राशि वाले लोग सोशल बटरफ्लाई होते हैं और उन्हें उनकी यह क्वालिटी खास बनाती हैं। आइए टैरो कार्ड रीडर से इनके बारे में जानें।
Updated:- 2021-12-07, 14:17 IST
image

कुछ लोगों को दूसरों से घुलना-मिलना, बातें करना ज्यादा पसंद नहीं होता है। वहीं कुछ सोशल बटरफ्लाई होते हैं, जिन्हें दूसरों से बातें करना, घुलना-मिलना, चीजें शेयर करना बेहद पसंद होता है। वह लोगों के साथ चिट-चैट करने का मौका बिल्कुल नहीं गंवाते और जहां जाते हैं, वहां रौनक ही रौनक लगा देते हैं।

टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा बताती हैं कि ऐसे 4 राशि वाले लोग होते हैं। ये कौन हैं, क्या यह आपके दोस्तों के सर्कल में हैं? इनके बारे में यही सब जानने के लिए आइए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

वृषभ राशि

aquarius are extroverts

उन्हें एक्सट्रोवर्ट्स माना जाता है क्योंकि वे ज्यादातर दिनों में बातूनी होते हैं। वे अपने आस-पास के लोगों के साथ चिट-चैट करना बहुत पसंद करते हैं और जब भी जरूरी हो उन्हें मार्गदर्शन देते रहते हैं। साथ ही वे हमेशा दूसरे लोगों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार रहते हैं।

मिथुन राशि

gemini are extroverts

मिथुन राशि वाले लोग आमतौर पर दूसरों के साथ लोगों के साथ बातचीत शुरू करने की पहल करते हैं। वे दूसरे व्यक्ति को बेहतर तरीके से जानने का अवसर कभी नहीं छोड़ते। बातचीत के पीछे का मेन कारण दूसरे व्यक्ति की मदद लेना या उन्हें यह एहसास दिलाना है कि वे उनके लिए कितने मददगार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : राशि के हिसाब से जानें क्या रहस्य छुपाए रहते हैं आप?

वृश्चिक राशि

scorpio are extroverts

वृश्चिक सबसे बहिर्मुखी साइन में से एक है क्योंकि उन्हें किसी के साथ बातचीत शुरू करने में कोई डर नहीं लगता है। वृश्चिक राशि वाले अक्सर संबंध बनाने की पहल करते हैं। इसका उद्देश्य व्यक्ति से दोस्ती करना नहीं, बल्कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर एहसान मांगना है।

इसे भी पढ़ें : इन राशि के लोगों से भूलकर भी ना करें सीक्रेट शेयर, नहीं पचा पाते बातें

धनु राशि

saggitarius are extroverts

धनु राशि के लोगों को बात करना बहुत पसंद होता है। वे अपने आसपास के लोगों के साथ बात करना और उन्हें जानना पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पृथ्वी पर मौजूद अलग-अलग तरह के व्यक्तित्वों का विश्लेषण करने में उनकी गहरी रुचि होती है। 

 

 

अब आप भी जानें कि आप कितने एक्स्ट्रोवर्ट हैं ? क्या आपको लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद है? यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और इस तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।