Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:26 AM IST

उर्मिला मातोंडकर से लेकर हेमा मालिनी तक बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस बनीं पॉलिटिशियन

आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होनें राजनीति में अपना हाथ आजमाया। चलिए जानते हैं इनके बारे में। 
Updated:- 2022-01-26, 13:00 IST
image

बॉलीवुड और राजनीति को एक हद तक समान कहा जा सकता है। इसके अलावा कह सकते हैं कि बॉलीवुड और राजनीति का गहरा संबंध है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही जगह अगर आपने अपना किरदार अच्छे से निभाया तो आप जनता के लिए हीरो बन जाएंगे। जहां बॉलीवुड में आप अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं, वहीं राजनीति में लोगों के काम आकर और समाज में बदलाव लाकर हीरो बना जाता है।

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होनें ग्लैमर की दुनिया छोड़ राजनीति में अपना हाथ आजमाने की सोची। यानि बॉलीवुड की कुछ एक्टेस अब पॉलिटिशियन बन चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होनें फिल्मों को छोड़ राजनीति में कदम रखा। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये एक्ट्रेसेस। 

हेमा मालिनी

hema malini

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 80 के दशक की सबसे चर्चित अदाकारा हैं। उन्होनें करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर, राइटर , डायरेक्टर भी हैं। बॉलीवुड में अपने सफल एक्टिंग करियर के बाद हेमा मालिनी ने राजनीति में कदम रखा और हमेशा की तरह वह यहां भी सफल रहीं। साल 1999 में सबसे पहले हेमा मालिनी ने पंजाब के गुरदासपुर में लोकसभा चुनाव के लिए विनोद खन्ना के लिए प्रचार किया था। इसके बाद साल 2004 में हेमा मालिनी भाजपा में शामिल हो गई थी। इसके बाद साल 2010 हेमा मालिनी को भाजपा का महासचिव बनाया गया था और इसके बाद साल 2014 के लोक सभा चुनाव में हेमा मालिनी ने मथुरा से चुनाव लड़ा और विधायक जयंत चौधरी को हराया। 

जया बच्चन

jaya bachchan

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी है। वह एक्ट्रेस के अलावा पॉलिटिशियन रह चुकी हैं। साल 2004 में जया बच्चन समाजवादी पार्टी शामिल हो गई थी और वह उत्तर प्रदेश को रिप्रजेंट करके ससंद की सदस्य हैं। 

जयाप्रदा 

jaya prada

70-80 दशक के सबसे मशहूर एक्ट्रेस जयाप्रदा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब काम किया है। जया प्रदा ने अपने करियर के बुलंदियों पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। वह एक एक्ट्रेस का किरदार छोड़ अब पॉलिटिशियन बनने की राह पर निकल पड़ी थी। साल 1994 में जया प्रदा तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं। बता दें कि जया प्रदा  2004 से 2014 तक रामपुर रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होनें 11 मई 2009 को, जया प्रदा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने उनकी प्राइवेट फोटोज लीक की हैं। इसके बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें: इस खास वजह के कारण अमिताभ बच्चन ने की थी जया बच्चन से शादी

किरण खेर 

kirron kher

किरण खेर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह पॉलिटिशयन भी हैं। किरण खेर का राजनीति करियर बेहद ही सफल रहा है। वह 2009 में भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनी थी। इसके बाद साल 2011 में उन्होनें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव के लिए चंडीगढ़ के अलावा राज्यों में प्रचार किया है। उनका राजनीति के प्रति यह जज्बा देख भारतीया जनता पार्टी ने किरण खेर को साल 2014 के आम चुनाव में चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होनें यह चुनाव लड़ा भारी मतों से जीत भी हासिल की। 

 इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र देते थे रिश्वत

 


उर्मिला मातोंडकर 

urmila matondkar

बॉलीवुड की अन्य सफल हीरोइन उर्मिला मातोंडकर भी राजनीति में अपना हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन वह राजनीति में अपनी कुछ खास पहचान बनाने में नाकामयाब रही। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी और लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उमर्लिा मातोंडकर का जादू नहीं चल पाया और वह हार गईं। इसके बाद इसी साल उर्मिला मातोंडकर  ने पार्टी में आतरिंक खलल और साजिश का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले साल शिवसेना में शामिल हो गई थी। शिवसेना को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक चेहरा और आवाज की जरूरत थी, जो मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा से अच्छी तरह से वाकिफ हो और उर्मिला मातोंडकर इसके लिए एक अच्छा विकल्प थी। 

गुल पनाग

gul panag

मॉडल , एक्टर, बाइकर , एक्टिविस्ट न जाने क्या-क्या। गुल पनाग ने अपने जीवन में बेहद सफलता हासिल की है। इन सब के अलावा वह पॉलिटिशियन भी रह चुकी हैं। उन्होनें साल 2014 के आम चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार थीं। हालांकि, वह यह चुनाव हार गई थीं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.Com, Wikipedia.com & Masala.Com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।