Tue Oct 13, 2026 | Updated 06:33 AM IST

Kinnari Sadhna: इस किन्नरी साधना से लोग हो सकते हैं आपके वशीभूत

अगर आप भी चाहते हैं कि हर कोई आपसे आकर्षित हो और आपके व्यक्तित्व में निखार आए तो आपको सात्विक किन्नरी साधना के बारे में जरूर जानना चाहिए।
Updated:- 2022-10-28, 16:31 IST
image

Kinnari Sadhna: पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन समय से ही जहां एक ओर देवताओं के साथ गन्धर्व रहते थे तो वहीं, एक दूसरे क्षेत्र में किन्नर भी वास करते थे। किन्नरों का मुख्य निवास स्थान पहाड़ी क्षेत्र हुआ करता था। उस समय में किन्नर समुदाय के लोगों को अपने मनमोहक एवं आलौकिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। 

किन्नरों की संस्कृति से जन्मी थी किन्नरी साधना। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का ये कहना है कि किन्नरी साधना दो रूपों में की जाती है एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। आज हम आपको सकारात्मक और सात्विक रूप से की जाने वाली किन्नरी पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं। 

क्या है किन्नरी साधना (What Is Kinnari Sadhna) 

kinnari sadhna

किन्नरों को बोलचाल में सौम्य माना जाता है। इसके अलावा इन्हें गायन में भी निपुणता हासिल होती है। हिन्दू तंत्र ग्रंथों में किन्नरियों को विशेष स्थान प्राप्त है। किन्नरियां रूप बदलने में अत्यंत माहिर होती हैं। इनके इसी गुणों को देखते हुए प्राचीन काल से साधू संतों ने भी किन्नरियों की साधना की है। किन्नरी साधना एक तरह से किनारों की सात्विक पूजा है जिसे पूर्ण श्रद्धा से अगर किया जाए तो व्यक्ति किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर के पर्दे कहीं डाल न दें आपकी सुनहरी किस्मत पर पर्दा 

किन्नरी साधना की विधि (Kinnari Sadhna Vidhi)

सर्व प्रथम किन्नरी देवी की छवि का स्मरण करें। 

इसके बाद उनके रूप पर अपना ध्यान लगाएं। 

फिर अपने समक्ष एक चौकी पर गुलाबी रंग का कपड़ा बिछाएं।  

वस्त्र पर हल्दी (हल्दी के पौधे के वास्तु लाभ) से कमल के 5 फूल बनाएं। 

gupt kinnari sadhna

इसके बाद हर एक फूल पर अक्षत (पूजा में अक्षत का महत्व) और लाल चंदन छिड़कें। 

फिर हाथ जोड़ कर किन्नरी देवी से आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता प्रदान करने की प्रार्थना करें। 

इसे जरूर पढ़ें: Toilet Vastu: आपकी तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन है आपका टॉयलेट 

इसके बाद उठकर चौकी के 7 चक्कर लगाएं और अंत में नमन कर गुलाबी कपड़े को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। 

satvik kinnari puja

अगर आपके घर के पास कोई नदी नहीं है तो कपड़े को पन्नी में बांधकर रख दें। 

ध्यान रहे कि गुलाबी कपड़े को किसी ऐसी जगह रखें जहां किसी का ध्यान न जाए।

 

तो ये थी सरल और सात्विक किन्नरी साधना जिसे आप आकर्षक व्यक्तित्व पाने के लिए कर सकते हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए रहें जुड़े हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।