Kaun Banega Crorepati Season 11: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट सरोज सिसोदिया की किस बात के लिए तारीफ की, जानिए

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन अपने अनूठे अंदाज से लोगों का मनोरंजन करने, उनका ज्ञान बढ़ाने और सवाल पूछकर भारी-भरकम इनामी राशि देने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस गेम में शामिल होने के लिए हर साल देशभर से करोड़ों लोग अप्लाई करते हैं, जिनमें से कुछ ही इतने भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है। इस शो में उदयपुर की बेटी 35 साल की सरोज सिसोदिया ने अमिताभ बच्चन के सवालों का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर बैठने का मौका हासिल किया। सरोज सिसोदिया कुल 130 सेलेक्टेड लोगों में से एक थीं, जिनसे चार सवाल पूछे गए थे। सरोज से अमिताभ बच्चन ने कौन-कौन से सवाल पूछे, इसे देखने के लिए फ्रेश केबीसी के आज के ताजा एपीसोड का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन सरोज सिसोदिया से अमिताभ बच्चन की जो बातचीत हुई, उसे सुनकर देश की करोड़ों महिलाएं अपनी मूल पहचान को कायम रखने के लिए इंस्पायर हुईं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
पेशे से टीचर हैं सरोज सिसोदिया
सरोज सिसोदिया मूल रूप से भीलवाड़ा की रहने वाली है और उनकी शादी उदयपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह भाटी से हुई है। सरोज ने बीएड किया हुआ है और फिलहाल वह एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में पढ़ा रही हैं। सरोज दो बच्चो की माँ हैं और उनके पति महेंद्र सिंह भाटी इलेक्ट्रॉनिक्स के बिज़नेसमेन हैं। अमिताभ बच्चन ने जब सरोज से पूछा कि उनका नाम सरोज सिसोदिया है और उनके पति का नाम महेंद्र सिंह भाटी है, ऐसा क्यों, इस पर उन्होंने बताया कि उनकी शादी महेंद्र सिंह भाटी से हुई है, लेकिन उन्होंने अपना शादी से पहले का सरनेम कायम रखा है, क्योंकि सभी कागजात पर उनका सरनेम सरोज सिसोदिया है। इस पर अमिताभ बच्चन ने सरोज के पति से बात की तो उन्होंने बताया कि शादी से पहले का सरनेम कंटीन्यू करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। इस पर अमिताभ बच्चन ने सरोज को बधाई दी और कहा कि यह महिलाओं का हक है कि चाहें तो वे शादी से पहले का सरनेम लिखना जारी रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस महिला की लव स्टोरी है बेहद स्पेशल, इन्होंने कैसे हासिल किया अपना प्यार, जानिए
ऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं हटाया अपना सरनेम
View this post on Instagram
अगर जया बच्चन की बात करें तो वह अपने समय की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। 'मिली', 'जंजीर', 'गुड्डी', 'अभिमान', 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम थीं, लेकिन फिर भी अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद उन्होंने परंपरा का पालन किया और अपना नाम 'जया बच्चन' कर लिया।
जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने नया बदलाव लाते हुए अपना सरनेम बनाए रखा और 'बच्चन' टाइटल को भी नाम में शामिल कर लिया। ऐश्वर्या, जो अब ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम से जानी जाती हैं, की अपनी स्वतंत्र पहचान हैं और दुनिया उन्हें अपने ससुर अमिताभ बच्चन, पति अभिषेक बच्चन और सास जया बच्चन के घर के सदस्य के तौर पर नहीं, बल्कि एक अलग पर्सनेलिटी के रूप में देखती है।
इसे जरूर पढ़ें: मिंटी अग्रवाल बनीं युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला, बढ़ाया देश का मान
बदल रहा है सोचने का नजरिया
View this post on Instagram
भारत में लंबे समय तक महिलाओं की पहचान उनके ससुराल और पति के नाम से होती रही है, लेकिन अब समय बदल रहा है और बहुत सी महिलाएं अपने सरनेम नहीं बदलतीं, वहीं कुछ महिलाएं शादी के बाद सरनेम के साथ अपने पति का सरनेम जोड़ लेती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करें तो नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी करने के बाद अपना सरनेम नहीं बदला, वहीं सोनम कपूर आनंद आहूजा से शादी करने के बाद सोनम कपूर आहूजा लिखने लगी हैं। इस लिस्ट में जूही चावला, माधुरी दीक्षित नेने, विद्या बालन, कल्कि कोचलिन, रानी मुखर्जी जैसी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस का नाम लिया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।