Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

दो बच्चियों की मां बिनीता जैन बन गईं 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 की पहली करोड़पति

असम की बिनीता जैन ने अपनी होशियारी और सूझबूझ से 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 की पहली करोड़पति विजेता बनकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।  
Updated:- 2018-10-15, 19:31 IST
image

अगर खुद पर भरोसा हो और विश्वास हो तो इंसान बड़े-बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर सकता है। इसकी जीती जागती मिसाल हैं असम की बिनीता जैन। बिनीता जैन देश के पूर्वोत्तर राज्य असम से आती हैं। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 10 में एक करोड़ की राशि जीतकर इस सीजन की पहली करोड़पति बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। बिनीता के समय की महंगी जीवनशैली में पैसों की अहमियत कहीं ज्यादा बढ़ गई है और महिलाओं के पास उनकी जरूरत के अनुसार धन होना और भी अहम हो जाता है। इस लिहाज से बिनीता काफी लकी साबित हुई हैं। 

टैलेंट ने बनाया बिनीता जैन को करोड़पति

binita jain kaun banega crorepati winner inside

बिनीता जैन ने अपनी सूझबूझ से सवालों के सही जवाब देते हुए कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में एक करोड़ रुपये जीत लिए। हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर यह गेम बुद्धिमत्ता के साथ खेलना बिनीता जैन के टैलेंट को साबित करता है। निश्चित रूप से इसमें उनकी कैलकुलेटेड रिस्क लेने का क्षमता भी मायने रखती है। इस शो में हॉटसीट पर बैठने के लिए भी कई प्रतिभागियों के साथ कंप्टीशन करना पड़ता है। सेंकेंड्स के अंतर से तय होता है कि उन्हें हॉट सीट मिलेगी या नहीं। हॉट सीट पर बैठने के बाद एक के बाद एक सवालों के सही जवाब देने होते हैं। हालांकि शो में लाइफलाइन मिलती हैं, लेकिन इनमें भी सवालों के जवाब मिल ही जाएंगे, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता।

इस शो में यह भी दिलचस्प बात यह है कि लेवल बढ़ने के साथ सवाल और भी ज्यादा कठिन होते जाते हैं। ऐसे में कुछ प्रतिभागी चौथे या पांचवें लेवल तक अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुके होते हैं, बहुत से प्रतिभागी सवाल का गलत जवाब देकर गेम से बाहर हो जाते हैं तो कुछ जीती गई छोटी राशि से ही संतुष्ट होकर गेम से क्विट करने में भलाई समझते हैं।

Read more : ये पॉवरफुल quotes आपकी वर्कलाइफ को ऐसे करेंगे बूस्‍ट कि आप भी बन जाएंगी एक अच्‍छी leader 

binita jain kaun banega crorepati winner inside

बिनीता जैन ने दिखाया उम्दा खेल

बिनीता जैन ने उम्दा खेल दिखाते हुए ना सिर्फ पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए, बल्कि वह असंभव सी लगने वाली एक करोड़ की राशि जीतने में भी कामयाब हो गईं। अगर बिनीता जैन की तरह हर महिला बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करे तो हाथ आया मौका नहीं गंवाएंगी। अमिताभ बच्चन का यह पॉपुलर शो सितंबर में शुरू हुआ था और तभी से यह सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में दर्शकों ने अब तक कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलते देखा है लेकिन इस सीजन में अब तक इतनी बड़ी राशि किसी ने नहीं जीती थी। लेकिन आने वाले एपीसोड में दर्शक जल्द ही इस शो की पहली करोड़पति महिला विनर को देख सकेंगे।

बड़ी राशि भी हो सकती है हासिल

आने वाले एक एपिसोड के एक टीजर में देखने को मिलता है कि कौन बनेगा करोड़पति में एक महिला इस सीजन की पहली करोड़पति विनर बनने जा रही हैं। इस टीजर को देखने पर पता चलता है कि असम की बिनीता जैन दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने 13वें सवाल का जवाब देने के बाद एक करोड़ की इनामी राशि जीती है। बिनीता के विनिंग मोमेंट की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। लेकिन खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले एपीसोड में इस बात का खुलासा होगा कि क्या बिनिता सात करोड़ की इनामी राशि भी अपने नाम कर पाती है या नहीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।