कैटरीना और विक्की हुए नए घर में शिफ्ट, शेयर की पहली तस्वीर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी उनके फैंस के बीच एक ख़ुशी की लहर लेकर आयी है। दोनों की शादी 9 दिसंबर को हुई थी और तब से कैटरीना शादी के बाद के हर एक इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। दो दिन पहले कैटरीना ने अपनी शादी के बाद पहली रसोई में हलवा की फोटो शेयर की थी उसके बाद उन्होंने अपने हनीमून से मेहंदी लगे हाथों की तस्वीर भी शेयर की थी। अब ये जोड़ा अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है और इस सीफेसिंग घर की पहली तस्वीर भी आ गई है। आप भी देखें उनकी खूबसूरत तस्वीर -
विक्की और कैटरीना दोनों ने शेयर की तस्वीरे-
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बिल्डिंग में ही अपना नया आशियाना बनाया है। दोनों अब इस घर में शिफ्ट भी हो गए हैं। इस जोड़े ने बाकायदा पूजा-पाठ के बाद अपना गृहप्रवेश किया। दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में ये तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों ने हाथ पकड़ा हुआ है और बालकनी से समुद्र दिख रहा है।
शादी के बाद से ही लगातार कैटरीना और विक्की अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले कैटरीना ने अपने मेहंदी लगे हाथों की तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram
रसोई की रस्म
कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जो शादी के बाद की है। यह तस्वीर 'रसोई की रस्म' की है, जो हर नई दुल्हन से उसके ससुराल में करवाई जाती है। कैटरीना ने कटोरी में हलवा लिया हुआ है। तस्वीर में 'चौका चरधाना' लिखा और साथ ही यह भी लिखा कि यह हलवा कैटरीना ने खुद बनाया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कैटरीना और विक्की कौशला का आफ्टर वेडिंग लुक भी सामने आ चुका है। जी हां, सोशल मीडिया में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की हाथों में हाथ डाले हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना को सिल्क के सल्वार सूट में देख जा सकता है। साथ ही उन्होंने ट्रेडिशनल लाल चूड़ा पहना हुआ है और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है।
View this post on Instagram
शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना केा साथ में देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं। दोनों साथ में बहुत अच्छे भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कैटरीना और विक्की बहुत जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं और जल्द ही मुंबई में उनका एक रिसेप्शन भी होने वाला है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में कैटरीना कैफ ने ग्रीन, पिंक, रेड और यलो कलर का खूबसूरत मल्टी कलर्ड लहंगा पहना हुआ है। लहंगे के साथ उन्होंने नेक में हेवी चोकर हार और माथे पर डिजाइनर टीका भी पहना है। साथ ही, उनके हाथों पर विक्की के नाम की मेहंदी भी लगी नजर आ रही है। वहीं, विक्की कौशल भी बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ डांस और मौज- मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए अब देखते हैं उनकी हल्दी सेरेमनी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें..
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का हल्दी लुक
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कैटविक की हल्दी सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही, कैटरीना कैफ विक्की कौशल को अपने हाथों से हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ ने संगीत सेरेमनी के लिए पिंक कलर का लहंगा चुना था। पिंकविला ने एक सोर्स का हवाला देते हुए बताया है कि कैटरीना कैफ संगीत सेरेमनी में पिंक कलर के लहंगे में नजर आई थी। बताया जा रहा है शायद उनका ये लहंगा डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने तैयार किया था।
एक्ट्रेस से मैच करने के लिए विक्की कौशल ने शेरवानी पहनी थी, जिस पर गुलाब लगाए गए थे। दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। बता दें कि सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने वाली विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को लेकर ग्रैंड तैयारियां हुईं हैं। परिवार के लोगों को वेलकम करने के अलावा इस शादी को लेकर सिक्योरिटी भी सख्त रखी गई है।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वेडिंग लुक
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक नहीं कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेते दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कैफ लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। बात करें विक्की कौशल की तो एक्टर क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए। शादी की रस्मों को करते हुए दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ''हमारे दिलों में केवल प्यार और आभार है जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं।''
इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद बॉलीवुड स्टार्स लगातार उन्हें बधाईया दे रहे हैं। सारा अली खान, विक्रांत मेसी, मानुषी छिल्लर, नीना गुप्ता जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर बधाईयां दी हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शुरुआत से अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। यही नहीं अपनी शादी की खबरों को भी अफवाह बताते रहें। हालांकि, फाइनली दोनों अब हसबैंड और वाइफ बन चुके हैं।
वायरल हुआ विक्की-कैटरीना का नोट
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक इंस्ट्रक्शन लेटर वायरल हो रहा है। दरअसल, विक्की और कैटरीना की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से गुजारिश की गई है कि वह इस शादी में कुछ महत्वपूर्ण बातों का खास ध्यान रखें। साथ ही, उन्हें दी गई सूचनाओं का पालन करें। वायरल हो रहे नोट व्हाइट और ग्रे बॉर्डर डिजाइन से बना है। यह नोट शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के कमरे में रखा गया है। इस पर लिखा 'आखिरकार आप यहाँ हैं, हमें उम्मीद है कि आप जयपुर की सड़क यात्रा का आनंद ले रहे होंगे। आप सुंदर गांवों और सड़कों से यात्रा करते हुए आए हैं, ऐसे में कृप्या जलपानों का आनंद लें। इसके बाद आराम करें और एक मजेदार और रोमांचक काम का आनंद लें। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि अपने मोबाइल फोन अपने कमरे में ही छोड़ दें, ताकि आप किसी भी तरह के फोटो और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना कर सकें।' बता दें कि बॉलीवुड कई सेलेब्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि सिक्स सेंसेस फोर्ट में इस शादी की रौनक देखते बन रही है। सोशल मीडिया पर वेडिंग प्लेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की इस शादी शादी में 200 मेहमानों के शामिल हो सकते हैं। राजवाड़े स्टाइल में होने वाली इस शादी की भव्यता वेन्यू और तैयारियों को देखकर लगाया जा सकता है। वहीं होटल की सिक्योरिटी बढ़ाने के अलावा होटल के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि वीआईपी को आने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: साल 2021 में इन लोगों ने दिखाई दरियादिली, मदद कर जीता लोगों का दिल
खास तरीके से सजाया गया वेडिंग प्लेस
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस साल की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक होने वाली है। बता दें कि विक्की और कैटरीना की शादी की खबर सबसे पहले हर जिंदगी की टीम ने दी थी। हमने बताया कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के लिए होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट को चुना है। वेडिंग प्लेस खूबसूरत होने के साथ बेहद खास भी है। बताया जाता है कि यह फोर्ट 700 साल पुराना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेडिंग प्लेस का एक दिन का किराया 65 हजार रुपये से शुरू होता है और लाखों तक जाता है। यह फोर्ट देखने में जितना आलीशान है अंदर उतना ही भव्य भी है। वहीं मेहमानों को वेलकम करते हुए एक वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये फोर्ट सारी सुविधाओं से लैश होने के साथ-साथ अपने रॉयल अंदाज को भी दर्शाता है।
View this post on Instagram
शादी से लेकर रिसेप्शन तक की गई है बुकिंग
बीते रविवार को कैटरीना व्हाइट कलर की साड़ी में विक्की कौशल के घर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उनकी मां भी नजर आईं थी। अगले दिन ये कपल जयपुर के लिए रवाना हो गया था। बता दें कि 7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी और 8 दिसंबर हल्दी की रस्में पूरी की गई, इसके बाद रात को पूल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके बाद अगले दिन यानी 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 दिसंबर को 1 बजे से सेहरा बंद होगा और 3 बजे तक मंडप पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस कपल के लिए खास तरीके का मंडप बनाया गया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, चारों तरफ से बंद शीशे से तैयार मंडप में दोनों सात फेरे लेंगे। इसके बाद रिसेप्शन या फिर अन्य पार्टी आयोजन 10 दिसंबर को होगा। शादी को लेकर कपल पूरी तरह से प्राइवेसी बनाए रखे हैं, अब तक इनके दोस्त और परिवार की तरफ से कोई खबर सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2021: सायंतनी घोष ,पत्रलेखा और दीया मिर्जा सहित जानें कौन हैं साल 2021 की सेलिब्रिटी ब्राइड्स
मेहमानों के आने का सिलसिला है जारी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का परिवार जयपुर पहुंच चुका है। वहीं कैटरीना के परिवार के कुछ सदस्य पहले मुंबई पहुंचे, उसके बाद जयपुर के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कुछ परिवार के सदस्य, डायरेक्ट जयपुर पहुंचे थे। बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस शादी में बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना की सगाई कबीर खान के घर हुई थी। इसके अलावा कैटरीना की स्टाइलिस्ट फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया भी नजर आएंगी।
विक्की कौशल और कैटरीना की शादी से जुड़ी जानकारी आपको यहां मिलती रहेगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य बॉलीवुड खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।