Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

Kartik Month 2024: कार्तिक माह में सफेद रंग के कपड़े पहनने का महत्व क्या है?

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह को अक्षय फलों की प्राप्ति करने वाला माना जाता है। अब ऐसे में कार्तिक माह में सफेद वस्त्र पहनने की मान्यता क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-10-21, 23:00 IST
kartik month 2024 significance of wearing white colour clothes

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सबसे पावन माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसलिए यह माह बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। कार्तिक मास को देवताओं का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान और त्योहार मनाए जाते हैं।

कार्तिक मास में धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान विष्णु की भक्ति करने से मोक्ष प्राप्त होता है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में लोग व्रत रखते हैं, जप करते हैं और दान करते हैं।

अब ऐसे में कार्तिक माह में सफेद रंग के वस्त्र पहनने की मान्यता क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कार्तिक माह में सफेद वस्त्र पहनने की मान्यता क्या है?

wearing white saree on puja

कार्तिक माह में सफेद वस्त्र पहनने की मान्यता है। सफेद वस्त्र को पवित्रता और शुद्धता का कारक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक माह से ही शरद ऋतु का आगमन हो जाता है। इसलिए इस माह में सफेद वस्त्र पहनने की मान्यता है। सफेद वस्त्र का संबंध शुक्र से भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सफेद वस्त्र धारण करने से शुक्रदोष से छुटकारा मिल जाता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इतना ही नहीं शरद ऋतु में चंद्रमा की पूजा का भई विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रदोष है, तो कार्तिक माह में सफेद वस्त्र पहनकर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Maas Shubh Yog 2024: आज से कार्तिक माह का हुआ आरंभ, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व

कार्तिक माह में होती है भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा का महत्व

360_F_521573023_iJwrnO3VNvX7t95Nu32cUuvNSkvMCzL4

कार्तिक माह में भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा-अर्चना करने का विधान है। पौराणिक मान्याताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का चतुर्भुज बेहद शांत और शीतला का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस माह में सफेद वस्त्र पहनने की विशेष मान्यता है। इसके अलावा आप अगर आप पूरे माह में सफेद वस्त्र नहीं पहन सकते हैं, तो केवल पूजा के दौरान सफेद वस्त्र धारण कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2024 Dos and Donts: जल्द शुरू होने वाला है कार्तिक माह, जानें क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए?

इसलिए इस माह में भगवान विष्णु के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।