Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

कर्नाटक की शक्ति योजना से महिलाओं को कैसे मिलेगा लाभ? जानें

Karnataka Shakti Scheme: सरकार द्वारा समय-समय पर नागरिकों के लिए योजनाएं चलाई जाती हैं। इस आर्टिकल में जानें कर्नाटक की शक्ति योजना से महिलाओं को कैसे लाभ मिलेगा।  
Updated:- 2023-06-13, 17:21 IST
image

Karnataka Shakti Scheme: भारत के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। हाल ही में कर्नाटक सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए 'शक्ति' योजना ( Shakti Scheme) की शुरुआत की गई। यह योजना राज्य की महिलाओं को आवागमन में सहायता करने के मकसद से शुरू की गई है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।

मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी महिलाएं

karnataka free bus scheme for women

शक्ति योजना की मदद से कर्नाटक की महिलाएं बसों में मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी। ना सिर्फ महिलाएं बल्कि ट्रांसजेंडर समाज के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में पढ़ाई कर रही छात्राओं से लेकर जॉब करने वाली एक आम महिला तक, सभी को बसों में यात्रा करने के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा।

अधिकारियों का कहना है कि कि इस मुफ्त यात्रा सेवा से हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिला यात्रियों को फायदा मिलेगा। शक्ति योजना के लिए सरकार को सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। (महिला उद्यमियों की मदद करती है Stand-Up India Scheme)

इसे भी पढ़ेंः शादीशुदा महिलाओं को 3 लाख रुपये देगी सरकार, इस योजना में करें अप्लाई

कैसे मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी महिलाएं?

महिलाओं को सेवा सिंधु पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, 'शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करें' विकल्प पर क्लिक करें। अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन पर क्लिक करें और नहीं हैं तो नया पंजीकरण करें। इसके अलावा महिलाओं को यात्रा करने के लिए अपने पास आईडी प्रूफ भी रखना होगा।

दिल्ली में भी महिलाओं के मिलती है मुफ्त बस सेवा

delhi free bus scheme

कर्नाटक से पहले दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। महिलाओं को बस में सिर्फ एक पिंक पास लेना होता है, जो मुफ्त मिलता है। दिल्ली के लाजपत इलाके में रहने वाली मंजू कहती हैं कि कि इस तरह की योजनाएं ठीक नहीं है। बहरहाल, दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों का मानना है कि मुफ्त यात्रा करने की सुविधा उनके लिए लाभदायक है।

इसे भी पढ़ेंः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, ऐसे करें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अप्लाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।