शादीशुदा महिलाओं को 3 लाख रुपये देगी सरकार, इस योजना में करें अप्लाई

मातृशक्ति उद्यमिता योजना की मदद से महिलाओं को 3 लाख रुपये सरकार देगी, ताकि आप अपना कोई बिजनेस शुरू कर पाएं। चलिए जानते हैं कि इसमें आप कैसे अप्लाई कर सकती हैं।   
Updated:- 2023-05-14, 11:00 IST
image

राज्य और केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह की स्कीम और योजनाएं शुरू करती रहती हैं। इन योजनाओं और स्कीम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है जिसके बाद वह खुद का बिजनेस करने के साथ-साथ अपने भविष्य को भी फाइनेंशियली सुरक्षित रख सकती हैं। हरियाणा सरकार ने मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से आप महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

क्या है हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना? 

haryana matrushakti udyamita yojana

हरियाणा सरकार ने मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए की है। सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महिलाओं को लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। यह योजना सरकार ने साल 2022 में शुरू की थी। (घर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम)

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के महिलाओं को 3 लाख तक का उद्यम स्थापित करने के लिए लोन दिया जाएगा और  दिए गए लोन पर केवल 7% ब्याज का भुगतान करना होगा। हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का फायदा महिलाओं को केवल तभी मिलेगा जब उनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम होगी। इसके अलावा जो महिला इसमें अप्लाई करना चाहती है उसकी उम्र 18 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें-: इन सरकारी स्कीम में निवेश करके आप भी उठा सकती हैं लाभ, जानें सारी डिटेल्स

कैसे करें इस योजना के लिए अप्लाई? 

जो महिला इस योजना में अप्लाई करना चाहती हैं उसके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आयु का प्रमाणपत्र, राशन कार्ड होना चाहिए। इस योजना के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को सरकार जल्द लॉन्च करने वाली है। आप इस योजना में अप्लाई करने चाहती हैं तो आपको हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में जाकर योजना के फॉर्म को भरना होगा और अपने डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा। 

 इसे जरूर पढ़ें-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, ऐसे करें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अप्लाई

इसके बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।