करीना कपूर बॉलीवुड के बाद अब टीवी पर करने जा रही हैं डेब्यू, बनेंगी इस शो की जज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्मों में सक्सेस हासिल करने के बाद अब जल्द ही छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। करीना जल्द ही एक डांस रिएलिटी शो को जज करती नजर आएंगी।
Updated:- 2019-04-11, 13:40 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने साल 2000 में बॉलीवुड में फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनके साथ हीरो थे अभिषेक बच्चन। पहली फिल्म से ही करीना नजर में आ गई थीं और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। 'हीरोइन', 'फैशन', 'चमेली', 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों के जरिए करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। करीना कपूर ने बड़े पर्दे के साथ नए क्षेत्रों में भी खुद को एक्सप्लोर किया और इसी का नतीजा था उनका रेडियो शो 'वॉट वुमन वॉन्ट'। अपने इस शो में करीना कपूर ने चर्चित महिला सेलेब्स को इंटरव्यू किया, जिनमें सनी लियोनी, स्वरा भास्कर, मल्लिका दुआ, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान जैसे स्टार्स नजर आए और उनसे  बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने के बाद अब वो छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। रेडियो पर अपना शो लाने के बाद करीना कपूर अब छोटे पर्दे पर अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार हैं। 

kareena kapoor bollywood actress inside

इस शो की जज बनेंगी करीना कपूर

टीवी एक्टर धीरज धूपर के हवाले से इस बात की तस्दीक की गई है कि करीना कपूर डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज करने जा रही हैं। धीरज इस शो के होस्ट करेंगे। धीरज ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि करीना इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। उन्होंने कहा कि करीना कपूर की मौजूदगी में शो होस्ट करना काफी एक्साइटिंग होगा। धीरज ने कहा, 'मैं करीना के सामने स्टेज पर खड़े होकर शो को होस्ट करने के पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। करीना के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।'

 

किसी भी कलाकार के लिए खुद को तर्कसंगत बनाए रखने के लिए नई जमीन तलाशना बेहद महत्वपूर्ण है। इस लिहाज से करीना कपूर का छोटे पर्दे पर नजर आना उनकी पर्सनेलिटी का एक नया आयाम दिखाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें: ये एक्ट्रेसेस रहती हैं सोशल मीडिया से दूर, जानिए क्यों

kareena kapoor tv debut inside

इंग्लिश मीडियम और तख्त की शूटिंग करेंगी साथ-साथ

 

 

 

View this post on Instagram

As excited as the man behind!So so so grateful for this new journey.😇 @irrfan @homster @maddockfilms #kareenakapoorkhan #dineshvijan

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) onApr 7, 2019 at 4:20am PDT

करीना के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग खत्म कर ली है। इसके अलावा करीना इरफान खान के अपोजिट फिल्म 'इंग्लिश मीडियम' में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2017 में आई इरफान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' की सीक्वल है। सूत्रों के अनुसार 'इंग्लिश मीडियम' में करीना कपूर इरफान की पत्नी की रूप में नजर आएंगी। 'इंग्लिश मीडियम' के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं, वहीं इसके प्रोड्यूसर होंगे दिनेश विजान।

 

 

 

'पटाखा' फेम राधिका मदान भी इस फिल्म में काम कर रही हैं और उन्होंने हाल ही में इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम पर अपडेट भी किया था। फिल्म की शूटिंग उदयपुर में शुरू हो चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि 'इंग्लिश मीडियम' और 'तख्त' की शूटिंग साथ-साथ चलेगी। इस दौरान करीना कपूर को दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए टाइम मैनेज करने में मशक्कत करनी पड़ेगी। तख्त करण जौहर का एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे एक्टर अहम भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।