फोटो से गायब हुए करीना कपूर के घुटने तो सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, प्रियंका-दीपिका के साथ भी हुआ है फोटोशॉप ब्लंडर

करीना कपूर खान की कोई सुपर तस्वीर हो और वो सोशल मीडिया पर वायरल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। पर हर बार ये सही कारणों से हो ऐसा नहीं हो सकता है। करीना कपूर की हाल ही में Grazia मैग्जीन ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर पर लोग उन्हें बहुत ही ज्यादा ट्रोल करने लगे हैं। इसका कारण ये है कि इस तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि उस तस्वीर को काफी ज्यादा फोटोशॉप किया गया है।
इस तस्वीर को लेकर लोगों ने न सिर्फ मैग्जीन को बल्कि करीना कपूर को भी बुरी तरह से ट्रोल किया है। तस्वीर में 'गुड न्यूज' फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर के घुटनों का बुरा फोटोशॉप दिख रहा है। इसे लेकर सबसे पहले फैशन पर नजर रखने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट डायट प्राडा ने इंस्टाग्राम स्टोरी डाली थी।
वैसे तो करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में हम सभी को पता है और साथ ही उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर भी कोई सवाल नहीं उठता है। वो इंडियन ड्रेस से लेकर वेस्टर्न तक कुछ भी पहनें वो काफी अच्छी लगती हैं, लेकिन कभी-कभी गलती हो ही जाती है। इस बार गलती उनसे नहीं बल्कि उनके फोटोशॉप करने वाले से हुई।
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर काफी तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। करीना कपूर की ये तस्वीर इस तरह से फोटोशॉप हुई है कि उनकी शैडो में उनके घुटने दिख रहे हैं और उनके खुद के पैरों से घुटने गायब हैं। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा कि, 'यहां घुटनों को लेकर कोई सर्जरी है क्या। आखिर वो सुंदर नहीं दिखते, देखिए बेबो भी उससे खुश नहीं हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- पीरियड्स में महिलाओं को मिलती है ये सुपरपावर, हर बार होते हैं शरीर में ऐसे बदलाव
जरा एक बार इन कमेंट्स पर नजर डाल लीजिए-
करीना कपूर के साथ इस तरह के फोटोशॉप वाला विवाद पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले Vogue के शूट में करीना कपूर ने एक बिकिनी पहनी थी। इस बिकिनी वाली तस्वीर को जब ऑनलाइन शेयर किया गया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना की बॉडी को काफी ज्यादा फोटोशॉप करने को लेकर मैग्जीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
करीना की इस फोटो में उनके चेहरे की तुलना में उनका बाकी शरीर काफी अलग नजर आ रहा था।
खैर, फोटोशॉप फेल को लेकर सिर्फ करीना कपूर ने ही सोशल मीडिया यूजर्स की बुराई नहीं झेली है। प्रिंयाक चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी इस तरह की ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है।
जब प्रियंका चोपड़ा हुई थीं ट्रोल-
प्रियंका चोपड़ा भी Maxim मैग्जीन के कवर फोटोशूट के लिए ट्रोल हुई थीं। इस तस्वीर में प्रियंका के हाथ और अंडरआर्म्स को जरूरत से ज्यादा ट्रोल कर दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा के अंडरआर्म्स को गोरा कर दिया गया था और वो इस तरह से किया गया था कि वो नकली लग रहे थे।
इस तरह की तस्वीर को देखकर यकीनन थोड़ा सा चौंका जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Fashion Trend: बॉलीवुड Divas के इन 5 यूनीक स्टाइल लंहगों से लें इंस्पिरेशन
दीपिका की ट्रोलिंग-
दीपिका पादुकोण भी इस ट्रोलिंग और फोटोशॉप ब्लंडर से बच नहीं पाई थीं। दरअसल, उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट हुई थी जिसमें वो जरूरत से ज्यादा ही एयरब्रश्ड लग रही थीं।
इतना ही नहीं उनकी उंगलियां भी फोटोशॉप्ड ही दिख रही थीं। यकीनन एकदम परफेक्ट दिखने की चाह में ऐसा होता है और ये गलत ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की वजह से हो रहा है, लेकिन अगर आपको नहीं लगता है कि ये गलत है। जरूरत से ज्यादा परफेक्ट दिखने की चाह गलत हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।