अमेरिकी सिंगर केटी पेरी के लिए करण जौहर ने दी शानदार पार्टी, ऐश्वर्या से अनन्या तक ये सब थे शामिल

अमेरिकी सिंगर केटी पेरी इन दिनों भारत आई हुई हैं और उन्हें हमारे अपने बॉलीवुड का बहुत प्यार मिल रहा है। चाहें वो उन्हें कंपनी देने की बात हो या फिर करण जौहर के द्वारा उनके लिए पार्टी देने की बात हो। बीती रात करण जौहर ने केटी के लिए एक पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड की कई हस्थियों ने शिरकत तो की और साथ ही साथ केटी पेरी के साथ गपशप भी की। इस लिस्ट में ऐशवर्या राय, अनन्या पांडे, जैकलीन फर्नांडीस, काजोल, मलाइका अरोड़ा, अभिषेक बच्चन, काजोल, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर आदि के नाम भी शामिल हैं।
कहां थी ये पार्टी?
ये पार्टी किसी डिस्को या पब में नहीं बल्कि करण जौहर के घर पर थी और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर करण के घर की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर होने लगे हैं। एक वीडियो में तो आलिया और करण केटी पेरी के साथ कुछ बहुत ही संगीन बात करते दिखाई दे रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें- 2019 में भी वर्जिनिटी की गोली? ऑनलाइन बिक रही इस कैप्सूल को लेकर भड़के लोग
View this post on Instagram
आलिया का लुक-
आलिया भट्ट का लुक इस पार्टी में कैजुअल, लेकिन क्लासी रहा। वो चेक वाली शर्ट ड्रेस पहन कर करण जौहर की पार्टी में आईं।
View this post on Instagram
अनुष्का का जलवा-
अनुष्का शर्मा इस पार्टी में पूरे ब्लिंग में दिखीं। उन्होंने आइवरी रंग की शिमर ड्रेस पहन रखी थी और अपने लुक को एक हाथ में घड़ी और ब्रेसलेट पहन कर पूरा किया था।
View this post on Instagram
पार्टी में दिखे कई चेहरे-
पार्टी में ऐश्वर्या राय, मिनी माथुर, राहुल खन्ना, नेहा धूपिया, श्वेता बच्चन नंदा मौजूद थे।

अनुष्का और काजोल का स्वैग-
पार्टी में अनुष्का शर्मा और काजोल दोनों ही व्हाइट बेस गेटअप में दिखे, लेकिन दोनों का ही स्टाइल एकदम अलग था। काजोल ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना था और सिर पर चशमा लगा हुआ था इसी के साथ लुक को पूरा किया उन्होंने एक क्लच से। अनुष्का शर्मा की ड्रेस तो क्या कहने और अर्जुन कपूर ने कैजुअल टी-शर्ट और जीन्स के साथ लुक को पूरा किया।

इसे जरूर पढ़ें- Deepika Padukone Saree: दीपिका पादुकोण ने अपनी First Wedding Anniversary पर पहनी यह बेहद खास साड़ी
केटी पेरी और शनाया पांडे का जलवा-
केटी पेरी के साथ शनाया पांडे ने एक तस्वीर खिंचवाई जिसमें वो ब्लैक रंग की क्यूट ड्रेस पहने दिख रही हैं। इसी के साथ, उन्होंने पिंक मिनी हैंडबैग लिया हुआ है। केटी पेरी का लुक वॉयलेट रंग की शिमर ड्रेस में काफी अलग लग रहा है।

अदिती राव हैदरी और राहुल खन्ना भी ब्लैक एंड व्हाइट जुगलबंदी में दिखे।

इसी बीच कियारा आडवाणी और करण जौहर की सेल्फी के क्या कहने।

कियारा ने केटी पेरी के साथ भी सेल्फी ली और उसे कैप्शन भी काफी अनोखा दिया। उन्होंने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

इसी के साथ, नेहा धूपिया और अमृता अरोड़ा ने भी केटी पेरी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।
करण जौहर की इस पार्टी में सभी ने खूब एन्जॉय किया ये तो तस्वीरें साफ बता रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।