Karan Deol Wedding: करण देओल की शादी में मां पूजा देओल दिखीं बेहद खूबसरत, देखें फोटोज

Karan and Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) दृशा आचार्य (Drisha Acharya) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

 
pooja deol  karan deol wedding

Karan and Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) दृशा आचार्य (Drisha Acharya) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल की शुरुआत से ही दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थी। पूरा परिवार कपल की शादी में बहुत खुश और झूमता हुआ नजर आया। इस आर्टिकल में देखें शादी की अनसीन वीडियोज।

मां पूजा देओल

पूजा देओल अक्सर मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। हालांकि बेटे की शादी में वो बेहद खूबसूरत लुक में दिखीं। बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक पूजा देओल का असली नाम लिंडा देओल है।

कपल का रिसेप्शन लुक है बेहद खूबसूरत

करण देओल और दृशा आचार्य शादी के हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत नजर आए। रिसेप्शन के लिए दोनों ने सिंपल लुक चुना, जिसमें दोनों कमाल के नजर आ रहे हैं। मीडिया को पोज देते वक्त दोनों काफी खुश नजर आए।

इसे भी पढ़ेंःक्या है करण देओल की होने वाली पत्नी, दृशा आचार्य, का महान निर्देशक बिमल रॉय से सम्बन्ध

कपल का शानदार डांस

करण देओल और दृशा आचार्य अपनी शादी के रिसेप्शन में डांस करते नजर आए। दोनों के डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कपल के साथ-साथ सनी देओल भी स्टेज पर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने भी किया डांस

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से लेकर अनुपम खेर तक, करण देओल की शादी में ढेर सारे सेलेब्स पहुंचे। रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने जमकर डांस भी किया। रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर सोनू निगम गाना गाते नजर आ रहे हैं।

खुशी से झूमा पूरा परिवार

करण देओल और दृशा आचार्य के साथ-साथ सनी देओल ने भी शादी ने जमकर डांस किया। उनके साथ स्टेज पर पूरा परिवार डांस परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंः सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा को खरीदने के लिए क्यों तैयार नहीं थे डिस्ट्रीब्यूटर्स?

दादा धर्मेंद्र ने किया डांस

तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि धर्मेंद्र करण और दृशा की शादी में नहीं पहुंचेगे। हालांकि, अपने पोते की बारात में धर्मेंद्र पहुंचे और जमकर डांस भी किया। शादी के बाद रिसेप्शन में भी धर्मेंद्र को स्पॉट किया गया।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP