Mon Sep 28, 2026 | Updated 08:57 PM IST

January Horoscope 2023: साल के पहले महीने में कौन सी राशियों पर होगी धन की वर्षा, पंडित जी से जानें

अगर आप अपनी राशि के अनुसार जनवरी महीने का हाल जानना चाहते हैं तो यहां विस्तार से पढ़ें इस महीने का राशिफल।   
Updated:- 2022-12-20, 13:39 IST
image

आप सभी अपने आने वाले समय की जानकारी लेने में दिलचस्पी रखते होंगे। आपकी नौकरी से लेकर शादी तक, आपकी सेहत से लेकर शिक्षा तक में आने वाले उतार-चढ़ावों की जानकारी आपको ज्योतिष  से लग सकती है। 

आपकी राशियों के अनुसार भविष्य की जानकारी देने के लिए ज्योतिष शास्त्र एक अच्छा उपाय है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके लिए साल का पहला महीना कैसा रहेगा तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें जनवरी महीने का राशिफल। 

मेष राशि- Mesha Rashi 

aries and taurus january horoscope

आपके लिए साल की शुरुआत बेहद शुभ फल देने वाली है। पारिवारिक जीवन व शिक्षा के क्षेत्र में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी नई चीज की शुरुआत करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है।

आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अगर आप अच्छी तरह पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आपको अच्छा प्रॉफिट होगा। यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी औसत रहेगा।

आपके काम के अधिक दबाव की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ टकराव हो सकते हैं और आपको रिश्ते बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। 

उपाय - हनुमान जी और माता दुर्गा की पूजा करें।

वृषभ राशि- Vrishabh Rashi

इस महीने खुद पर काबू करें नहीं तो आपको सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको सेहत पर सामान्य से अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस साल आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आपको लाभ मिलेगा।

खर्चे बढ़ सकते हैं और समय रहते आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साल की शुरुआत में ही शुक्र के नौवें भाव में होने की वजह से आपको प्रेम में कमी हो सकती है। आपके प्रेम जीवन में उथल-पुथल रहने की आशंका है। आपको माता-पिता का समर्थन नहीं मिलेगा और आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा।  

उपाय - ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और जरूरतमंदों को दान दें।   

मिथुन राशि- Mithun Rashi

gemini and cancer january horoscope

आपके लिए जनवरी का पूरा महीना अच्छा रहेगा। इस महीने आपको यात्रा के अवसर मिलेंगे और आप उत्साह महसूस करेंगे। अपने मनोरंजन के बारे में सोचें और परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अनुकूल नहीं है।

आप किसी गलत तरीके से पैसे कमाने के लिए उत्सुक हो सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। सेहत के लिए यह महीना आशाजनक है, लेकिन कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। नियमित व्यायाम करें और हर संभव तरीके से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

उपाय- गरीबों को कंबल का दान करें। 

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

कर्क राशि- Kark Rashi 

इस महीने आपको अपने निजी जीवन और करियर में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। कड़ी मेहनत से ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके लिए जनवरी का महीना करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

आपको आर्थिक मामले में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो समय आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आप स्वास्थ्य के मामले में एकदम फिट महसूस करेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगर आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो ये तलाश पूरी होगी। 

उपाय- अच्छे भविष्य के लिए गरीबों को भोजन कराएं। 

सिंह राशि- Singh Rashi

leo and virgo zodiac anuary horoscope

आपके लिए जनवरी का महीना करियर और हेल्थ के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। महीने की शुरुआत में ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जैसे आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या फिर कोई अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो इस महीने कोई शुभ संकेत मिल सकते हैं जैसे आपका कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है जो आगे चलकर शादी तक पहुंच सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस महीने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके लिए ये साल सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा और शुरुआत में ही आपको लाभ दिखेंगे। 

उपाय - महीने के पहले रविवार से शुरू करके नियमित सूर्य को अर्घ्य दें।  

कन्या राशि

यह साल आपके जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आएगा। कुछ रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवार वालों से रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो सफल हो सकते हैं।

जनवरी के महीने में जैसे ही सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होगा आपके जीवन में भी परिवर्तन होगा। आप कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल होंगे जैसे नौकरी या घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय। आपकी नौकरी में स्थांनांतरण हो सकता है या आप घर बदलने की योजना बना सकते हैं।

इस साल आपका करियर (कन्या करियर राशिफल 2023)बहुत अच्छा रहेगा और इसकी शुरुआत आपको जनवरी में ही दिखेगी। पारिवारिक सदस्यों से बार-बार बातचीत करके मामलों को शांत करने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

उपाय - विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें। 

तुला राशि- Tula Rashi

libra and scorpio january horoscope

साल की शुरुआत में ही आपको आत्ममंथन की आवश्यकता है।  अपने सबसे कमजोर क्षेत्रों के बारे में विचार करें और सुधार करने की कोशिश करें। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में हैं तो समय संघर्ष भरा हो सकता है।

आपको इस महीने ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन आगे चलकर सफलता मिलेगी। यह महीना पिता की सेहत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी रखनी होगी। आपको भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और कुछ उतार-चढाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए  रखने की कोशिश करें। 

उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी को लाल सिंदूर चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi

जनवरी के महीने में आपके प्रेम संबंधों में मनमुटाव आ सकते हैं। आपको प्रेम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी समय  अनुकूल नहीं हैं और कुछ नुकसान होने के योग हैं।

अपने वित्तीय संतुलन को बनाए रखें और व्यर्थ में पैसे खर्च न करें। परिवार के किसी बुजुर्ग को स्वस्थ समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर इस महीने मात-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। महीने के आखिरी तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संयम बनाए रखें और किसी समस्या से घबराने की बजाय समाधान ढूंढें। (वृश्चिक करियर राशिफल 2023) 

उपाय - संकट मोचन स्तोत्र का पाठ करें।        

धनु राशि- Dhanu Rashi 

sagittarius and capricorn january horoscope

इस महीने आपको प्रेम संबंधों में सावधानी रखनी होगी अन्यथा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। आपको कुछ वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आप अपनी वित्तीय समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। परिवार से अच्छा ताल-मेल बनाए रखने में सफल होंगे और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। इस महीने आपको शिक्षा में सफलता मिल सकती है और यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं तो सफल हो सकते हैं। 

उपाय-गाय को हरा चारा खिलाएं और गुड़ रोटी खिलाएं।    

इसे भी पढ़ें: Love Marriage Horoscope 2023: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है ये साल? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

मकर राशि- Makar Rashi 

आपको साल की शुरुआत में ही प्रेम संबंधों में सावधान होने की आवश्यकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो उसमें मनमुटाव हो सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।

आप जीवनसाथी से अच्छे संबंध रखने में असफल रहेंगे। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। करियर के लिए यह महीने सकारात्मक है और आपको प्रमोशन मिल सकता है।

आपका नौकरी पर ज्यादा ध्यान देने का रवैया परिवार से दूरी बना सकता है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें और संयम रखें। महीने के अंत तक चीजें आपके पक्ष में होने लगेंगी। 

उपाय -शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और शनि मंदिर में दीपक जलाएं। 

कुंभ राशि- Kumbh Rashi

aqurius and pisceas january horoscope

प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं है और आप रिश्ते को तोड़ने का विचार बना सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं हैं। नौकरी बदलने या कोई नया व्यापार शुरू करने जैसा कोई निर्णय न लें।

इस महीने वित्तीय तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, शेयर बाजार में पैसे लगाने से बचें। वैवाहिक लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं लेकिन अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्याएं महसूस कर सकते हैं। 

उपाय - शनिवार के दिन काले चने और काली दाल का दान करें। 

 


मीन राशि- Meen Rashi

महीने की शुरुआत में ही प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे। आप किसी नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं। अपने रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। जनवरी के महीने में जुड़ने वाला कोई भी रिश्ता आगे चलकर आपको लाभ प्रदान करेगा।

करियर में भी आपको अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने काम का पूरा फल मिलेगा और सीनियर्स आपके ऊपर ज्यादा विश्वास बनाएंगे। इस वजह से आपको नौकरी में प्रमोशन या अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

वित्तीय रूप से उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आपको पैसों की कमी नहीं होगी। आप इस महीने में ही कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें, जिससे आपको आगे कोई समस्या न हो। 

उपाय- बृहस्पतिवार के दिन श्री राम जी की स्तुति करें। 

सभी राशियों के लिए जनवरी का महीना सामान्य रहेगा। किसी भी समस्या से घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से आगे बढ़ें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

images: freepik.com, pixabay.com         

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।