Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

Janmashtami 2026 AI Prompts से बाल-गोपाल को झूला झुलाते हुए बनाएं फोटो, Gemini से पाएं हर आउटफिट में परफेक्ट लुक

Krishna AI Prompts की मदद से जनमाष्टमी फोटो बनाना आसान है, लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप चाहती हैं कि Gemini से बनाई फोटो रियल लगे, तो फोटो चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
Updated:- 2026-09-02, 13:30 IST
janmanshtami 2026 ai prompts to generate festive look photo with baal gopal krishna using gemini image generator

जन्माष्टमी पर इस बार आप भी Gemini पर बाल गोपाल के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें बना सकती हैं, इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। Janmashtami AI Prompts से हर तस्वीर में सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि आपका लुक भी अलग रखा जा सकता है। इसकी मदद से कभी आप ट्रेडिशनल साड़ी में बाल गोपाल को गोद में लिए हुए फोटो बनवाएं, तो कभी लहंगे में कृष्ण जी को झूला झुलाते हुए फोटो बनाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग AI Prompts लेकर आए हैं, इन्हें कॉपी करके आप Gemini पर डालें और फोटो क्रिएट करें।

Janmashtami 2026 AI Prompts से फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Gemini से जब फोटो बन जाए, तो इसे अपनी ओरिजिनल फोटो से मिलाकर देखें। इसमें आपको आंखें, नाक, होंठ, फेसकट और हेयरलाइन पर खास ध्यान देना है। अगर फोटो रियल नहीं लग रही, तो उस तस्वीर को यूज करने के बजाय नया प्रॉम्प्ट देकर दोबारा फोटो बनाएं।

  • AI को साफ बताएं कि चेहरा नहीं बदलना है।
  • अपनी क्लियर और फ्रंट एंगल वाली फोटो चुनें।
  • अपना लुक पहले तय करें।
  • एक ही प्रॉम्प्ट में बहुत ज्यादा बदलाव न मांगें।
  • बाल गोपाल के साथ कैसे पोज चाहिए, इसके बारे में साफ लिखें।
  • बैकग्राउंड बदलने की बात करें, लेकिन चेहरा नहीं।
  • फोटो बनने के बाद हाथ और उंगलियां जरूर चेक करें।

janmashtami ai imags

जन्माष्टमी AI फोटो बनाने के लिए खास प्रॉम्प्ट (Janmashtami AI Photo Editing Prompts)

Prompt 1-   मेरी दी गई फोटो का चेहरा और पहचान बिल्कुल नहीं बदलना। मुझे किसी बड़े मंदिर में खड़े हुए दिखाओ, जन्माष्टमी की सुंदर झांकी देख रही हीं। झांकी में बाल कृष्ण, यशोदा मैया, नंद भवन और फूलों की सजावट दिखाई दे। आसपास भक्तों की भीड़ मौजूद हो। खुशी और भक्ति वाला माहौल हो। चेहरा एकदिम रियल लगे और सजावट, आस-पास का नजारा भी रियल लगे। 

janmashtami ai photo prompts

Prompt 2-  मेरी फोटो की पहचान, चेहरा और त्वचा का रंग एकदम सेम रखें। फोटो में मैं फूलों से सजे बेहद खूबसूरत कृष्ण मंदिर में दर्शन कर रही हूं। मंदिर में गेंदे और गुलाब की मालाएं, दीपक और कृष्ण जी की सुंदर सजावट दिखाई दे। मैं हाथ जोड़कर कृष्ण के सामने खड़ी हूं।  फोटो प्रीमियम लेकिन बिल्कुल असली डीएसएलआर फोटोग्राफी जैसी हो, चेहरे पर कोई बदलाव नहीं करना है।

janmashtami ai prompts

जन्माष्टमी AI फोटो के लिए ट्रेंडिंग प्रॉम्प्ट (Krishna Ai Photo Prompt)

Prompt 3- मेरे द्वारा दी गई फोटो की पहचान बिल्कुल सेम रखना है। जन्माष्टमी पर आधी रात कृष्ण जन्म के बाद मंदिर में चल रहे उत्सव का नजारा हो। चारों तरफ भक्त खुशी से जयकारा लगा रहे हो, फूलों की वर्षा हो रही हो और कृष्ण जी के मंदिर की खूबसूरती सजावट हो। मैं लोगों के बीच खड़ी हूं और उत्सव का मजा ले रही हूं। मेरे चेहरे पर खुशी है और मैं फूलों को गिरते हुए देख रही हूं। पूरा नजारा असली लगे और चेहरे में कोई बदलाव न हो। 

krishna ai photo prompt

Prompt 4- मेरी Original Photo वाले की Identity, फेस हेयरस्टाइल और स्किन टोन सेम रखना। मैं उत्सव में भक्तों के बीच खड़ी हूं और ऊपर से फूलों की हल्की वर्षा हो रही हो। सामने कृष्ण जी की झांकी और चारों तरफ दीपक व फूलों की सजावट हो। मेरे चेहरे पर अचानक खुशी और हैरानी जैसा एक्सप्रेशन हो।  फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए, इसमें कोई बदलाव न करें। मैं कृष्ण की झांकी उठाती हुई नजर आ रही हूं।

इसे भी पढ़ें- janmashtami 2026: बांके बिहारी मंदिर में स‍िर्फ जन्माष्टमी की रात ही क्यों होती है मंगला आरती? जानें वजह

bal gopal ai photo prompt

जन्माष्टमी पर झूला झूलते हुए फोटो बनाने के लिए AI प्रॉम्प्ट (Janmashtami Ai Image Prompts)

Prompt 5- मेरी दी गई फोटो का यूज करते हुए एक नई फोटो बनाओ। फोटो में चेहरे सेम रखना है, आंखे नाक और होंठ में भी कोई बदलाव नहीं करना है। मैं फोटो में जन्माष्टमी के मौके पर बाल कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगा रही हूं। बैकग्राउंड ब्लर कर देना, लेकिन फोटो में ज्यादा बदलाव नहीं करना। 

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026: पुरानी साड़ियों और गोटे से ऐसे सजाएं घर का मंदिर, देखते रह जाएंगे मेहमान

krishna janmashtami photo

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini

FAQ
बाल गोपाल के साथ AI फोटो बनाने के लिए क्या लिखें?
प्रॉम्प्ट में बताएं कि बाल गोपाल आपके साथ किस तरह नजर आएं, जैसे गोद में, झूले के पास या मंदिर में। साथ ही अपनी फोटो का चेहरा और पहचान बिल्कुल वैसा ही रखने की बात लिखें।
क्या जन्माष्टमी AI फोटो में कपड़े बदले जा सकते हैं?
हां, AI प्रॉम्प्ट की मदद से साड़ी, लहंगा या किसी दूसरे ट्रेडिशनल आउटफिट का लुक दिया जा सकता है। आप कपड़े का रंग और डिजाइन भी अपनी पसंद के अनुसार बता सकती हैं।
AI से बनाई जन्माष्टमी फोटो रियल कैसे लगेगी?
प्रॉम्प्ट में नेचुरल स्किन टेक्सचर, रियलिस्टिक फेस, नैचुरल एक्सप्रेशन और रियल रोशनी जैसी जानकारी दें। साथ ही चेहरे को जरूरत से ज्यादा बदलने वाली बाते न लिखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।