Janmashtami 2026: पुरानी साड़ियों और गोटे से ऐसे सजाएं घर का मंदिर, देखते रह जाएंगे मेहमान

Janmashtami 2026 Decoration Ideas: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पावन पर्व हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का यह पावन त्योहार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर हर कोई अपने घर के मंदिर को बेहद सुंदर और अलग तरीके से सजाना चाहता है ताकि लड्डू गोपाल का स्वागत धूमधाम से किया जा सके। बाजार में सजावट का महंगा सामान लाने के बजाय, अगर आप चाहें तो अपनी पुरानी साड़ियों और घर में रखे गोटा-किनारी का इस्तेमाल करके मंदिर को बेहद भव्य लुक दे सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 जन्माष्टमी सजावट के तरीके बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और सजवाट की पूरी प्रक्रिया-
पुरानी साड़ियों और गोटे से मंदिर सजाने के 5 आसान तरीके
जन्माष्टमी का पावन त्योहार नजदीक आते ही हर घर में कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस मौके पर लोग अपने घर के मंदिर को खास तरीके से सजाते हैं। अगर आप सस्ते में अपने घर के मंदिर की सजावट करना चाहती हैं, तो पुरानी साड़ियां कमाल की साबित हो सकती हैं। नीचे पढ़ें पुरानी साड़ियों और गोटे से मंदिर को सजाने के आसान तरीके-

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर रखें थीम-बेस्ड मटकी डेकोरेशन कंपटीशन, सोसाइटी में बढ़ जाएगी रौनक
1. साड़ी का सुंदर पर्दा या बैकड्रॉप बनाना
अगर आप कान्हा के मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाना चाहती हैं, तो साड़ी से सुंदर पर्दा या बैकड्रॉप बना सकती हैं। नीचे पढ़ें सजाने का प्रोसेस-
जरूरी सामग्री
- चमकीले रंग की पुरानी सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी (पीला, गुलाबी या नारंगी रंग),
- गोटा-पट्टी
- सेफ्टी पिन
- डबल-साइड टेप
मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाने का तरीका
- मंदिर के पीछे वाली दीवार पर साड़ी को प्लेट्स बनाकर अच्छे से फैला दें।
- साड़ी के ऊपर की ओर हॉरिजेंटल डायरेक्शन में चौड़ा गोटा चिपकाएं या सुई-धागे से सिल दें।
- बीच में गोटे की मदद से एक बड़ा सा डिजाइन या मंडप जैसा आकार बना सकती हैं।
- इससे मंदिर का पीछे का हिस्सा आकर्षक दिखेगा।
मंदिर के लिए खूबसूरत झालर और तोरण
मंदिर की सजावट खूबसूरत झालर और तोरण के बिना अधूरा है। अगर आप भी अपने कान्हा के मंदिर के लिए तोरण और झालर बनाना चाहती हैं, तो पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
जरूरी सामग्री
- साड़ी की बची हुई कतरनें
- गोटा-किनारी
- ऊन या मोटा धागा
- सुई
मंदिर के लिए खूबसूरत तोरण बनाने और सजाने का तरीका
- पुरानी साड़ी के बॉर्डर को काटकर अलग कर लें।
- अब इस बॉर्डर पर अलग-अलग डिजाइन के गोटे को सिल दें।
- फिर इसे मंदिर के मुख्य द्वार या चौकी के चारों तरफ तोरण की तरह लगाएं।
- साड़ी के कपड़ों से छोटे-छोटे फूल बनाकर गोटे के साथ पिरोकर लंबी झालर तैयार करें।
- इसे मंदिर की छत पर लटकाएं।
लड्डू गोपाल की चौकी को सजाना
कान्हा के जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल की चौकी का खास महत्व होता है। ऐसे में आप क्यों न बाहर के महंगे सामान के बजाय घर की पुरानी चीजों से सजावट की जाए। बता दें कि इसके लिए आप साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें कैसे-
जरूरी सामग्री
- लाल या पीले रंग का साड़ी का टुकड़ा
- चौड़ा गोटा
- सितारे और कुंदन
लड्डू गोपाल की चौकी सजाने का तरीका
- भगवान श्रीकृष्ण की बैठने वाली चौकी पर साड़ी के कपड़े को अच्छे से लपेट दें।
- चौकी के चारों किनारों पर गोटा-पट्टी लगाएं।
- कपड़े के ऊपर गोटे और कुंदन की मदद से छोटे-छोटे फूल या स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।
- इस सजी हुई चौकी पर बाल गोपाल को विराजमान करने से पूरा लुक निखर उठेगा।
4. झूला सजावट के लिए पुरानी साड़ी का कैसे इस्तेमाल करे?
कान्हा के झूले की सजावट करने के लिए अगर आपके घर में कोई पुरानी साड़ी रखी है, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें पूरा तरीका-
जरूरी सामग्री
- लकड़ी या धातु का छोटा झूला
- पतली साड़ी का कपड़ा
- चमकता हुआ गोल्डन गोटा
- छोटे आर्टिफिशियल फूल
कान्हा के झूले को सजाने का तरीका
- झूले की जंजीरों या डंडों पर पतली साड़ी के कपड़े और गोटे को कसकर लपेट दें।
- झूले के बैठने वाले हिस्से पर साड़ी का मुलायम कपड़ा बिछाएं।
- झूले के ऊपरी हिस्से पर गोटे से एक प्यारा सा छोटा सा गुच्छा या फूल बनाकर लगाएं।
- इससे लड्डू गोपाल का झूला बहुत ही सुंदर और पारंपरिक लगेगा।
5. मंदिर के कोनों में गोटा-फ्लावर झालर और दीप सज्जा
मंदिर के कोनों को सजाने के लिए आप पुरानी साड़ी से छोटे-छोटे फूल बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि आपको बाजार का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जरूरी सामग्री
- साड़ी के बचे टुकड़े
- गोटा
- छोटे दीये
सजाने का तरीका
- साड़ी के कपड़ों से गोल कतरनें काटकर गोटे की मदद से उनके फूल बना लें।
- इन फूलों को मंदिर के कोनों या दीवारों पर चिपकाएं।
- मंदिर की चौकी के पास इन गोटा-फूलों के बीच में छोटे-छोटे दीये सजाएं।
- जब रात में दीयों की रोशनी गोटे पर पड़ेगी, तो पूरा मंदिर जगमगा उठेगा।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Jhanki Decoration Ideas: इस जन्माष्टमी घर पर बनाएं कान्हा की मनमोहक झांकी, हर कोई करेगा तारीफ
इन आसान तरीकों से आप अपने घर के मंदिर को जन्माष्टमी के लिए आसानी से सजा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।