herzindagi
fridge lesser known facts

क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना सही होता है?

फ्रिज का इस्तेमाल हर रोज आप करती होंगी लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या नहीं। घर में फ्रिज को 24 घंटे ऑन रखने का क्या फायदा होता है चलिए जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-19, 11:42 IST

फ्रिज की मदद से आप खाने को स्टोर कर सकती हैं और वह जल्दी खराब भी नहीं होता है, लेकिन क्या फ्रिज को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए ? अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है। चलिए आज आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। 

घर में फ्रिज को हमेशा ऑन रखना क्या सही है? 

is it okay to keep fridge always on

अगर फ्रिज को हमेशा नहीं ऑन रखेंगी तो इसके कारण फ्रिज के अंदर रखा खाना खराब हो सकता है और  फ्रिज को बंद रखने से इसमें फंगस लगने की संभावना होती है। इसके अलावा अगर फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखा जाता है तो उसका कंप्रेसर जाम हो जाता है।

फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा होता है, जिससे इसमें रखी हुई चीजें न तो खराब होती हैं न ही उनमें दुर्गन्ध आती है। इसलिए अगर आपने फ्रिज में खाना रखा हुआ है तो आपको फ्रिज को हमेशा ऑन ही रखना चाहिए। 

घर में फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखने से क्या होगा? 

लंबे समय तक फ्रिज को अगर बंद रखा जाता है तो उसका कंप्रेसर जाम हो जाता है। इसकी मोटर लिमिटेड टॉर्क के लिए बनी होती है, ऐसे में लंबे समय तक फ्रिज के बंद रहने से इसके पिस्टन में नमी आ जाती है और फिर आप लंबे समय बाद जब फ्रिज को ऑन करते हैं, तो उसके मोटर की टॉर्क काम नहीं करेगी और वह जाम हो जाएगी। ऐसा करने से फ्रिज खराब भी हो जाता है।(फ्रिज डोर के रबड़ पर जम गई है गंदगी, तो ऐसे करें साफ)

साथ ही , मोटर की टॉर्क जाम होने की वजह से वह ओवरहीट हो जाएगा और उसका कंप्रेसर भी खराब हो जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें- फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

फ्रिज का तापमान कितना रखें?

फ्रिज का तापमान सर्दी और गर्मी में अलग-अलग रखना चाहिए। गर्मियों में फ्रिज के कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है, जिससे ठंडक भी काफी हो जाती है और इसलिए गर्मियों में यह बिजली की खपत भी ज्यादा करता है। वहीं, दूसरी ओर सर्दियों में फ्रिज का कंप्रेसर कम चलता है। 

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ेंः पानी की गंदी बोतलों को साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

आपको फ्रिज से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।