Wed Sep 23, 2026 | Updated 07:43 AM IST

Women's Day 2024: ऑफिस में इन शानदार तरीके से मनाएं महिला दिवस, कलीग्स के साथ बॉस भी करेंगे एंजॉय

महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपने ऑफिस में माहौल बनाना चाहते हैं, तो आप यहां से आइडियाज ले सकते हैं। 
Updated:- 2024-03-06, 17:34 IST
image

Women's Day 2024 Celebration: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस साल 8 मार्च यानी आने वाले शुक्रवार को मनाया जाएगा। कई महिलाएं ऐसी हैं, जो अपना पूरा दिन ऑफिस में ही बिताती हैं। ऐसे में, आप चाहें तो अपने वर्क प्लेस पर भी वीमेंस डे को सेलिब्रेट कर सकती हैं। अगर आप भी महिला दिवस के दिन ऑफिस जा रही हैं और उस दिन कुछ स्पेशल करने की सोच रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, महिलाओं के इस खास दिन को क्रिएटिव, पॉज़ीटिव और विचारशील बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ अनोखे आईडियाज लेकर आए हैं। इससे आपके कलीग्स के साथ-साथ बॉस को भी खुशी मिलेगी। 

ओपन टॉक सेशन का करें आयोजन

how to celebrate women's day at work

दुनियाभर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और हर पोजीशन पर तैनात भी हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां महिलाओं ने समाज के चैलेंजेज को बहादुरी से निपटाया है। घरेलू हिंसा, नारी शक्ति, लिंग विविधता और कई अन्य मुद्दे हैं, जिसपर उन्होंने काम किया है। ऐसे में, आप महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं की कहानी बता सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो ऑफिस में मौजूद महिला को भी अपनी फीलिंग और समस्याओं को शेयर करने का मौका दे सकती हैं।

महिलाओं से संबंधित कॉमेडी शो

international women's day celebration in work place

वीमेंस डे के दिन माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए आप चाहें तो कॉमेडी शो का आयोजन भी कर सकती हैं। इसमें मेल एंप्लॉय भी हिस्सा लेकर महिलाओं की एक्टिंग कर सकते हैं। यकीन मानिए ये सेशन काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो सकता है। 

महिला फिटनेस से जुड़ा डिसकशन

how to celebrate women's day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन को ऑफिस में सेलिब्रेट करने के दौरान आप महिलाओं के फिटनेस से जुड़ा डिसकशन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके सेहत से जुड़े मुद्दों पर इंटरैक्टिव सेशन भी रख सकते हैं। 

स्पेशल लंच

ऑफिस में महिलाओं को खास महसूस कराने के लिए आप उन्हें एक स्पेशल लंच प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो 1-2 दिन पहले से सबकी पसंद के बारे में जान सकते हैं। फिर, वीमेंस डे के दिन उनके फेवरेट फूड आइटम्स सर्व कर सकते हैं। चूंकि, ये दिन महिलाओं के लिए सबसे खास दिन होता है। ऐसे में, उनके साथ स्पेशल ट्रीट करना महिलाओं को खुशी दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- Women's Day 2024 पर देख सकते हैं नारी शक्ति और उनके सम्मान पर आधारित ये खास फिल्में

जरूर दें गिफ्ट्स 

Womens day  best gift tips

महिला दिवस के मौके पर अपने ऑफिस में मौजूद सभी महिलाओं को अच्छा-अच्छा गिफ्ट्स देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। दरअसल, महिलाओं को गिफ्ट्स का काफी ज्यादा शौक होता है। खास कर गिफ्ट आइटम में कपड़े या मेकअप की चीज मिल जाए तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- विमेंस डे पर खुद को इन तरीकों से फील कराएं स्पेशल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।