herzindagi
Bollywood's top  movies On women

Women's Day 2024 पर देख सकते हैं नारी शक्ति और उनके सम्मान पर आधारित ये खास फिल्में

<strong>Women Centric Films:</strong>&nbsp;महिला दिवस के मौके पर अगर आप भी नारी सशक्तिकरण पर आधारित कुछ खास बॉलीवुड फिल्में देखना चाहती हैं, तो यहां देखें लिस्ट।
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 20:34 IST

Women's Day 2024 Special:महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ाने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। महिलाओं के हक और उनके अधिकार को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों के माध्यम से महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत की कहानी बताई गई है। ऐसे में, अगर आप भी उन खास मूवीज को देखना चाहती हैं, तो अब आपको ज्यादा इधर-उधर सर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ खास फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो नारी शक्ति और उनके सम्मान पर आधारित हैं। 

गंगूबाई काठियावाड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

साल 2022 में आई गंगूबाई काठियावाड़ी एक बॉलीवुड बायोपिक ड्रामा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने रेड लाइट  एरिया में काम करने वाली महिलाओ के हक  के लिए लड़ाई लड़ी और सभी के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। 

थप्पड़ 

तापसी पन्नू की अभिनीत यह फिल्म घरेलू हिंसा का सामना करने वाली एक महिला की कहानी है। फिल्म थप्पड़ साल 2020 में बनी थी। 

नीरजा

Neerja Movie details

सोनम कपूर की यह  फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की असल कहानी पर आधारित है। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह  फिल्म  दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

छपाक

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक साल 2020 में आई थी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है।

क्वीन

Queen movie for women

कंगना रनौत की  फिल्म क्वीन एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने हनीमून पर अकेले जाने का फैसला करती है और अपनी यात्रा में खुद को खोजती है। साल 2014 में बनी यह फिल्म बेहद इंटरेस्टिंग है।

इसे भी पढ़ें- जब एक गाने की शूटिंग के दौरान काजोल को गलती से किस कर बैठै थे शाहरुख खान

शकुन्‍तला देवी

Vidya balan Movie

साल 2020 में आई शकुंतला देवी एक बॉलीवुड बायोग्राफिकल फिल्म है, जो ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। इसमें विद्या बालन ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया है।

पिंक 

फिल्म पिंक एक भारतीय कोर्ट ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है। अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी स्टारर यह फिल्म तीन युवतियों की कहानी है, जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद समाज से लड़ती हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। 

इसे भी पढ़ें- ये हैं महिलाओं पर आधारित बॉलीवुड की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्में

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Jagran, Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।