Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Miss World 2023: सालों बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड का आयोजन, जानें कौन करेगा देश को रिप्रेजेंट

Miss World 2023: भारत पूरे 27 साल बाद मिस वर्ल्ड (Miss World) का आयोजन करने जा रहा है। इस साल सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं।   
Updated:- 2023-06-09, 09:17 IST
image

Miss World 2023: 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में इस पेजेंट से जुड़ी सारी जानकारी साझा की गई। इस साल 71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट आयोजित होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी। 

जूलिया मॉर्ले ने की घोषणा 

 

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत 71वें मिस वर्ल्ड का आयोजन करेगा।" उन्होंने कहा कि मेरा भारत से तब से लगाव है, जब मैं यहां 30 साल पहले आई थी। जूलिया ने कहा कि वो भारत की संस्कृति को दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।  

इसे भी पढ़ेंः भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया, जिसने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी को चुना अपना पेशा

130 देशों के लोग लेंगे भाग 

इस प्रतियोगिता ने भाग लेने के लिए 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में एकत्रित होंगे। इस साल का ग्रैंड फिनाले नंवबर और दिसंबर महीने में आयोजन हो सकता है।  

भारत को रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी 

 

मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी 21 साल की उम्र में मिस इंडिया बन चुकी हैं। वो मूल रूप से कर्नाटक से हैं। पढ़ाई की बात करें तो सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इतना ही नहीं वह सीएफए की भी पढ़ाई कर रही हैं। उनको डांस करना बहुत अच्छा लगता है और वो  प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। 

भारत की इन हसीनाओं ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

  1. 1966 में रीता फारिया
  2. 1994 में ऐश्वर्या राय  
  3. 1997 डायना हेडन 
  4. 1999 में युक्ता मुखी 
  5. 2000 में प्रियंका चोपड़ा 
  6. 2017 में मानुषी छिल्लर 

इसे भी पढ़ेंः  कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।