Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

Independence Day 2026 पर तिरंगे संग ले रही हैं सेल्फी? न करें ये गलति‍यां

कई बार लोग स्‍वतंत्रता द‍िवस पर झंडे के साथ सेल्‍फी लेते हैं। हालांक‍ि, इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।
Updated:- 2026-08-15, 09:02 IST
tiranga selfie rules

15 अगस्त यानी Independence Day के मौके पर चारों तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। लोग घरों, स्कूलों, ऑफिस और दूसरी जगहों पर तिरंगा लगाते हैं और फोटोज भी क्लिक करवाते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में तिरंगे के साथ सेल्फी लेना भी आम हो गया है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि तिरंगे के साथ फोटो लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है?

तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

दरअसल, भारत के राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल और उसके सम्मान से जुड़े नियम Flag Code of India, 2002 और Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 में दिए गए हैं। इसलिए 15 अगस्त 2026 पर अगर आप तिरंगे के साथ सेल्फी ले रही हैं तो सिर्फ फोटो अच्छी आने पर ध्यान न दें बल्कि यह भी देखें कि फोटो खींचते समय तिरंगे का किसी तरह से अपमान न हो। आइए जानते हैं कि कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

tiranga selfie rules (1)

तिरंगे को जमीन पर न रखें

तिरंगे के साथ फोटो लेते समय सबसे पहली बात यह ध्यान रखें कि झंडा जमीन या फर्श पर न छुए। अगर आप तिरंगे को हाथ में लेकर फोटो ले रही हैं तो उसे नीचे गिरने न दें। कई बार फोटो के लिए लोग तिरंगे को जमीन पर रख देते हैं और उसके पास बैठकर या खड़े होकर फोटो क्लिक करवाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 6 एलिगेंट तिरंगा ब्रोच डिजाइन, जो 15 अगस्त पर आपके लुक को बनाएंगे यूनिक

तिरंगे को कपड़ों की तरह न पहनें

सेल्फी के लिए कई बार लोग तिरंगे को शरीर पर लपेट लेते हैं या उसे ऐसी तरह इस्तेमाल करते हैं कि वह कपड़े जैसा नजर आए। यह सही तरीका नहीं है। अगर आपको Independence Day पर तिरंगे वाला लुक चाहिए तो तिरंगे के रंगों वाले नॉर्मल कपड़े पहन सकती हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग की ड्रेस के साथ सेल्फी लेना अलग बात है, लेकिन असली झंडे को कपड़े की तरह इस्तेमाल करना अलग है।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त के लिए पहले ही तैयार कर लें चावल के आटे की तिरंगा नमकीन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी

तिरंगे को गंदा या खराब न होने दें

अगर आप तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं तो यह ध्यान रखें कि फोटो खींचते समय वह गंदा, फटा हुआ या खराब हालत में न हो। अगर वह पुराना या खराब है तो उसे सम्मान के साथ सही तरीके से हटाएं।

tiranga selfie rules (2)

तिरंगे को नीचे या गलत तरीके से न लटकाएं

सेल्फी लेते समय कई बार लोग झंडे को पीछे दीवार पर लगा देते हैं या उसे किसी तरह टांग देते हैं। ऐसे में आपको यह देखना जरूरी है कि तिरंगा सही हालत में हो। गलत तरीके से लटकाना सही नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं तिरंगा फहराने के नियम ?

तिरंगे पर कुछ लिखें नहीं

कभी-कभी लोग Independence Day की सेल्फी को खास बनाने के लिए झंडे पर अपना नाम, कोई मैसेज या दूसरा कुछ लिख देते हैं। ऐसा करने से भी बचना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को किसी तरह की लिखावट, डिजाइन या दूसरी चीज से खराब करना उसके सम्मान के खिलाफ हो सकता है।

लापरवाही से सजावट में न करें तिरंगे का इस्तेमाल

15 अगस्त पर घर और ऑफिस सजाने के लिए छोटे-छोटे झंडे लगाए जाते हैं। इसमें भी सावधानी जरूरी है। सिर्फ सजावट के लिए तिरंगे को ऐसी जगह न रखें जहां वह पैरों के नीचे आ जाए, जमीन पर गिर जाए या कचरे के साथ चला जाए। अगर आपने कई छोटे राष्ट्रीय ध्वज इस्तेमाल किए हैं तो कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें इधर-उधर फेंकने के बजाय सम्मान के साथ रखें।

यह भी पढ़ें- जानिए तिरंगे के रंगों का ज्योतिष कनेक्शन, क्या कहता है हर रंग

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।