किन परिस्थितियों में सोना माना जाता है अशुभ, जानें कारण

आज हम आपको कुछ ऐसी परिस्थितियां बताने जा रहे हैं जब सोना यानी कि गोल्ड आपके लिए बेहद अशुभ साबित हो सकता है।  
Updated:- 2022-12-30, 14:00 IST
image

Gold Astro: ज्योतिष में सोने और सोने की धातु को पवित्र एवं पूजनीय माना जाता है। भगवान को भी स्वर्ण आभूषण पहनाए जाते हैं। माना जाता है कि सोने का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसी कारण से कहा जाता है कि सोना हमेशा शुभ मुहूर्त में ही खरीदा जाना चाहिए क्योंकि मुहूर्त देख कर खरीदा गया सोना बहुत फलता है। 

वहीं, ज्योतिष में सोने के अशुभ होने की भी बात कही गयी है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि ज्योतिष में कुछ ऐसी परिस्थितयां हैं जिनमें सोना कंकड़ मात्र के समान माना जाता है और इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो सिचुएशन्स जिनमें सोना अशुभ परिणाम दिखाता है।

  • सोने की धातु या सोना अगर चोरी हो जाए तो यह अशुभ होता है। दरअसल, ज्योतिष में हर धातु का संबंध उसके रंग के अनुसार किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। 

gold astro

  • सोने का रंग पीला होता है और पीला रंग (पीले रंग से जुड़े वास्तु नियम) बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सोने या सोने से बनी किसी भी वस्तु का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। 

इसे जरूर पढ़ें: कपूर के चमत्कारी उपाय आपके नए साल की खुशी को करेंगे दोगुना

  • बृहस्पति ग्रह को वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति और पारिवारिक जीवन का कारक माना गया है। ऐसे में सोने या सोने से बनी वस्तु का चोरी होना या गुमना बृहस्पति ग्रह की नाराजगी या बृहस्पति के कमजोर होने को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। 

gold astro tips

  • वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना (सोना रखने के वास्तु नियम) मिलना भी अच्छा नहीं माना जाता है। यहां मिलने से अर्थ है कि अगर आपको किसी को सोना या सोने से बनी कोई वस्तु मिल गई है तो उसे अपने घर पर लाकर रखना शुभ नहीं होता है। सोना मिलना और मिले हुए सोने को घर पर रखना अशुभ परिणाम का सूचक माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में हवन करवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिले हुए सोने को घर पर रखने से बृहस्पति का उल्टा और दुष्प्रभाव देखने को मिलता है। बृहस्पति के नकारात्मक प्रभाव से जीवन में परेशानियों का तांता लग जाता है। 

astro tips of gold

  • वैवाहिक जीवन में कलह पैदा होने लगता है और लाइफ पार्टनर का साथ छूटने तक की नौबत भी आ सकती है।  

 

तो ये थी सोने से जुड़ी वो तीन परिस्थितियां जिनमें सोना अशुभ माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।