देश में हर व्यवस्था को सही से चलाने के लिए कानून बनाए जाते हैं। दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर अजीबोगरीब कानून है। आज हम आपको उस देश के बारे में बताएंगे जहां पर टॉयलेट से जुड़ा हुआ एक ऐसा कानून है जो बहुत अनोखा और अजीब है।
स्विट्जरलैंड में तो टॉयलेट से संबंधित एक कानून बहुत अजीब है। यहां पर रात में 10 बजे के बाद फ्लश का यूज करना गैरकानूनी है। ऐसा कानून इसलिए है क्योंकि स्विट्जरलैंड में ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग बहुत ज्यादा गंभीर हैं और रात के 10 बजे के बाद लोगों को यहां पर फ्लश करने की अनुमति नहीं है। यहां की सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण होगा और लोगों को रात में इसके कारण परेशानी भी हो सकती है। इन वजहों से यहां पर ऐसा कानून बनाया गया है।
स्विस सरकार के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जोर-जोर से बोलना और अपने पड़ोसियों को परेशान करना भी मना है। स्विट्जरलैंड में कुछ मकान मालिक अपने घर में रह रहे किरायेदारों को रात में वाशिंग मशीन, डिशवॉशर और ड्रायर जैसे लाउड उपकरणों के उपयोग करने के लिए अनुमति नहीं देते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी
स्विट्जरलैंड में 10 बजे के बाद फ्लश करना गैरकानूनी है तो वहीं सिंगापुर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और इस देश में कानून है कि अगर आपने अगर टॉयलेट यूज किया और इस्तेमाल के बाद फ्लश नहीं किया है, तो आपके ऊपर 150 डॉलर यानी 8000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है। सिर्फ यही नहीं, इसके लिए आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं। पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
यह विडियो भी देखें
आपको इन कानूनों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।