IIFA Awards 2025 Winners List: 'लापता लेडीज' की झोली में गिरे सबसे ज्यादा अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन ने भी मारी बाजी... देखें विनर लिस्ट

IIFA Awards Winner 2025: आईफा अवार्ड्स 2025 का सिल्वर जुबली वर्जन रविवार को जयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के नाम शामिल हुए। बता दें कि शनिवार को डिजिटल अवार्ड के बाद, रविवार को फिल्म अवार्ड दिए गए, जिसमें किरण राव की लापता लेडीज ने आधे से ज्यादा यानी 10 पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी बड़ी जीत हासिल की, जबकि किल ने भी कई ट्रॉफी अपने नाम किए। चलिए जानते हैं और किन-किन लोगों को मिले अवॉर्ड।
आईफा अवार्ड 2025

आईफा 2025 जयपुर में 8 मार्च को शुरू हुआ और 9 मार्च को आयोजित हुआ था। अवॉर्ड सेलिब्रेशन में करीना कपूर खान ने अपने दादा, महान फिल्म निर्माता राज कपूर को श्रद्धांजलि दी। इसके दौरान उनके साथ शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन भी स्टेज पर नजर आएं।
इसे भी पढ़ें- 70th National Film Awards: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, जानें और कौन-कौन हुआ सम्मानित
विनर की फुल लिस्ट (IIFA Award Winner Full List)
- बेस्ट रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) - कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया-3)
- सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका में प्रदर्शन (फीमेल) - नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
- बेस्ट डायरेक्शन- किरण राव (लापता लेडीज)
- बेस्ट परफॉरमेंस इन ए नेगेटिव रोल - राघव जुयाल (किल)
- सपोर्टिंग रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (वुमेन) - जानकी बोदीवाला (शैतान)
- सपोर्टिंग रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) - रवि किशन (लापता लेडीज)
- बेस्ट स्टोरी (मूल)- बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)
- बेस्ट स्टोरी (रूपांतरित) - अरिजीत विश्वास, श्रीराम राघवन, पूजा लाधा सुरती और अनुकृति पांडे (मेरी क्रिसमस)
- बेस्ट डायरेक्शन डेब्यू - कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
- बेस्ट डेब्यू (मेल) - लक्ष्य लालवानी (किल)
- बेस्ट डेब्यू (फीमेल) - प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - राम संपत (लापता लेडीज)
- बेस्ट सॉग्न - प्रशांत पांडे (लापता लेडीज से सजनी)
- बेस्ट सिंगर (मेल) - जुबिन नौटियाल (धारा 370 से दुआ)
- बेस्ट सिंगर (फीमेल) - श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0)
- बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे (किल)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले - स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट डायलॉग - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर (अनुच्छेद 370)
- बेस्ट एडिटिंग - जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - राफे महमूद (किल)
- बेस्ट कोरियोग्राफर - बोस्को-सीजर (तौबा तौबा, बैड न्यूज़)
- बेस्ट स्पेशल इफेक्ट - रेड चिलीज वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)
- आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा - राकेश रोशन
किसके हिस्से आए कितने अवॉर्ड?

- लापता लेडीज- 10 अवॉर्ड
- भूल भुलैया 3- 3 अवॉर्ड
- किल- 3 अवॉर्ड
- आर्टिकल 370- 2 अवॉर्ड
इसे भी पढ़ें- National Film Awards: आलिया भट्ट, कृति सैनन और अल्लू अर्जुन समेत ये हस्तियां हुईं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-IIFA Official account Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।