Lord Krishna Puja Vidhi: पीरियड्स में कैसे करें लड्डू गोपाल की पूजा?

अगर आपके भी घर में लड्डू गोपाल हैं और पीरियड्स के दौरान उनकी सेवा-पूजा में आपको भी दिक्कतें आती हैं तो आज हम अपने इस लेख में पीरियड्स के दौरान लड्डू गोपाल की पूजा की विधि बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2023-05-12, 11:32 IST
image

Periods Mein Laddu Gopal Ki Puja Vidhi: हर घर में कृष्ण पूजा की जाती है। कहीं कृष्ण के नवल रूप की पूजा होती है तो कहीं कृष्ण के बाल रूप यानी कि लड्डू गोपाल की पूजा होती है। 

यूं तो पीरियड्स के दौरान पूजा करने के लिए मना किया जाता है लेकिन आप में से बहुत सी ऐसी महिलाएं होंगी जो कृष्ण पूजा नहीं छोड़ सकती हैं या लड्डू गोपाल की पूजा किये बिना नहीं रह पाती हैं।

ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें लड्डू गोपाल या कृष्ण पूजा की एक ऐसी विधि बताई है जिसका पालन आप सरलता से मासिक धर्म के दौरान भी कर सकती हैं।

  • प्रातः स्नान करें। स्नान के बाद मंदिर से थोड़ी दूरी पर आसन बिछाकर बैठ जाएं। 
  • मासिक धर्म के दौरान प्रयोग किया जाने वाला आसन पूजा के आसन से अलग हो। 
  • फिर एक परात या बड़ी सी थाली लें। उस थाली को अच्छे से साफ कर लें। 
  • उस थाली में थोड़ी सी मिट्टी एवं पानी लें और उसे बच्चे का आकार दें। 

यह भी पढ़ें: Feeding Birds Astro Benefits: पक्षियों को दाना खिलाने से मिलते हैं ये लाभ

  • फिर कृष्ण मंत्रों का जाप करें और उस आकार को लड्डू गोपाल का स्वरूप मानें। 
  • फिर मिट्टी से बने लड्डू गोपाल पर दूध (कच्चे दूध के उपाय), फूल और फल चढ़ाएं। 

puja vidhi during period

  • मिट्टी से बने लड्डू गोपाल या नवल कृष्ण को माखन का भोग लगाएं। 
  • फिर लड्डू गोपाल या श्री कृष्ण की मिट्टी से बने आकर की आरती उतारें।
  • उसके बाद लड्डू गोपाल की प्रतिमा की मिट्टी को दूध में घोल दें।
  • प्रसाद के रूप में परात या थाली में से बस फल निकल लें।
  • बाकी मिट्टी, फूल, माखन, दूध सभी को मिश्रित कर लें। 
  • फिर उस सामग्री को तुलसी (तुलसी की मंजरी के उपाय) के पौधे में डाल दें। 

puja during period

  • तुलसी माता को प्रणाम करें और उनके आगे दीपक जलाएं। 
  • अंत में आसन उठाएं, श्री कृष्ण या लड्डू गोपाल को प्रणाम करें।

यह भी पढ़ें: Names Of Baby Girl: अपनी लाडली को दें मां लक्ष्मी के ये नाम

  • आसन को कहीं अलग रखें और अगले दिन फिर प्रयोग में लाएं।
  • यह विधि महिलाएं या कन्याएं हर बार मासिक धर्म के दौरान अपना सकती हैं।
  • इससे शुद्धता बरकरार रखते हुए आप कृष्ण पूजा प्रसन्नता से कर पाएंगी। 
  • साथ ही, आपकी भक्ति से लड्डू गोपाल प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा भी प्राप्त होगी। 

 

तो इस प्रकार करें पीरियड्स में लड्डू गोपाल की पूजा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।