इस तरह साफ किया जा सकता है रियूजेबल बैग, जानें तरीका

आजकल प्लास्टिक बैग की जगह ज्यादातर लोग रियूजेबल बैग का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। यह कैरी करने में काफी आसान हैं, जब भी आपको बाहर से कुछ लाना हो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, यह प्लास्टिक की तुलना में अधिक सेफ माना जाता है। ग्रोसरी लाना हो या फिर किचन के कुछ सामान को स्टोर करना हो, आप रियूजेबल बैग को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
हालांकि, ज्यादातर लोग रियूजेबल बैग को इस्तेमाल करने के बाद गंदा होने पर इसे डिटर्जेंट से साफ कर देते हैं। जबकि रियूजेबल बैग कई तरीके के होते हैं, ऐसे में उन्हें साफ करने का तरीका भी अलग-अलग होना चाहिए। आप एक ही तरह से सभी रियूजेबल बैग को साफ करेंगी तो वह खराब हो जाएंगे और गंदगी भी पूरी से नहीं जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि घर पर रियूजेबल बैग को किस तरह से साफ किया जाना चाहिए।
कॉटन या फिर नायलॉन के बैग को धोने का तरीका
अगर आपका ग्रोसरी बैग नायलॉन फिर कॉटन का है तो इसे साफ करना बहुत आसान है। यह जल्दी धुल जाते हैं, इसके लिए आपको पानी में डिटर्जेंट पाउडर मिक्स करना होगा और इसे अच्छी तरह घुलने दें। जब यह घुल जाए तो इसमें रियूजेबल बैग को डिप कर दें और दो घंटे के लिए छोड़ दें। दो घंटे बाद पानी से निकालकर ब्रश से एक या 2 बार रगड़कर साफ कर दें। फिर इसे 2 से 3 बार पानी में डिप कर अच्छी तरह धो लें।
इसे भी पढ़ें: इन आसान ट्रिक्स से बिना वाशिंग मशीन के भी मिनटों में धो सकती हैं हैवी जींस
प्लास्टिक के रियूजेबल बैग को धोने का तरीका
प्लास्टिक बैग को पानी में डिप कर दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब किसी बर्तन या फिर मग में थोड़ा सा पानी से लेकर उसमें डिटर्जेंट मिक्स कर दें। जब यह पूरी तरह से घुल जाए तो पानी से बैग निकालकर उसके ऊपर डिटर्जेंट का घोल डाल दें और तुरंत ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। हाथों से यह प्लास्टिक बैग आसानी से और जल्दी क्लीन हो जाता है। अगर इसमें बदबू आ रही है तो बाल्टी से गुनगुने पानी में 1 चम्मच विनेगर मिक्स कर दें और फिर 20 मिनट के लिए बैग को डिप कर दें और फिर इसे सुखाएं।
थर्मल बैग को ऐसे धोएं
ग्रोसरी या फिर किचन के सामान को स्टोर करने के लिए कई लोग थर्मल बैग का भी इस्तेमाल करते हैं। इसे धोने के लिए आपको ब्रश की जरूरत नहीं है बल्कि हाथों से ही इसे आसानी से धोया जा सकता है। बस आपको पानी में डिटर्जेंट( ऐसे चुनें सही डिटर्जेंट) को घोलना होगा और फिर इसमें 1 घंटे के लिए डिप कर छोड़ दें। फिर इसे बाहर निकालकर हाथों से ही रगड़कर साफ करें। वहीं साफ करने के बाद इसे निचोड़ें नहीं बल्कि डायरेक्ट हैंगर पर लटका कर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें: किचन में वुडेन पर लगी सनमाइका हो गई है चिपचिपी, तो इन ट्रिक्स से चुटकियों में करें साफ\
रियूजेबल बैग इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
- अगर आप फ्रिज में रॉ मीट को रखने के लिए रियूजेबल बैग का इस्तेमाल कर रही है तो इसमें डायरेक्ट ना रखें। रियूजेबल बैग में रखने से पहले मीट को डिस्पोजबल बैग में पैक करें और फिर इसे फ्रिज में रख दें। इससे बैक्टीरिया पनपने का डर नहीं रहेगा।
- जब भी आप अपने रियूजेबल बैग को इस्तेमाल करें, उसके तुरंत बाद इसे एक बार कपड़े से जरूर पोंछ लें। ध्यान रखें कि आपको रोजाना रियूजेबल बैग को क्लीन नहीं करना है इसके बजाय आप महीने में एक बार ही इसे धोएं।
- रियूजेबल बैग को धोने के बाद ध्यान रखें कि वह पूरी तरह सूखा होना चाहिए। हल्का गीला होने पर भी आप अगर बैग का इस्तेमाल करती हैं तो इससे फंगस और फंफूदी लग सकती है।
- आप जब चीजों को रखने या फिर सामान खरीदने के लिए रियूजेबल बैग का इस्तेमाल कर रही हैं तो तय कर लें कि कौन सा बैग किस काम के लिए है। सभी काम के लिए एक ही बैग का इस्तेमाल ना करें।
घर पर अगर आप रियूजेबल बैग का इस्तेमाल करती हैं तो उन्हें साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।