महंगे कपड़ों को वॉश करते समय इन 7 बातों का ध्‍यान रखें, लंबे समय तक रहेंगे नए जैसे

मंहगे कपड़ों को धोते समय हम उन्‍हें सस्ते कपड़ों के साथ ही धोने के लिए डाल देते है जो गलत है।

Reeta Choudhary
how to wash expensive clothes main

ज्‍यादातर लोगों की यह शिकायत होती है कि महंगे कपड़े भी बहुत लंबे समय तक नहीं टिकते और खराब हो जाते है। कुछ एक धुलाई के बाद ही ये पहनने लायक नहीं रहते और खराब हो जाते है। लेकिन क्‍या आपने इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है। सबसे पहले तो हमें यह जानना होगा की क्‍या हम उन कपड़ों को घर पर धो सकते है और अगर धो सकते है तो इन्‍हें धोते हुए कौन-कौन की सावधानियां बरतनी होगी। किन बातों का ध्‍यान रखना होगा। आइए जानें उन बातों के बारे में।

how to wash expensive clothes tips inside

सबसे आम गलती जो अकसर हम कर जाते है वो है इन मंहगे कपड़ों को धोते समय हम उन्‍हें सस्ते कपड़ों के साथ ही धोने के लिए डाल देते है जो गलत है। महंगे कपड़ों को हम सस्‍ते कपड़ों की तरह ही धो देते है, जिससे महंगे कपड़े खराब हो जाते है। इसलिए घर पर महंगे कपड़ों को धोते समय हमेशा इन्‍हें दूसरे सस्‍ते कपड़ों से अलग से धोएं।

 

लेबल पर लिखें निदेर्शों को जरूर पढ़ें

हर ब्रांडेड कपड़े पर लेबल लगा होता है जिसमें उसे स्टोर करने और साफ के निर्देश लिखे होते है। कई बार लेबल पर निशान बने होते है ऐसे में उनका अर्थ समझें और कपड़ों को उसी हिसाब से धोएं। इन ट्रिक्स को अपनाएं और कपड़ों और एक्‍ससरीज को सालों साल चलाएं

expensive clothes washing tricks inside

हाथ से ही धोएं

कोशिश करें कि मंहगे कपड़ों को मशीन में ना धोएं बल्कि अगर हो सके तो इन्‍हें हाथ से ही धोएं। इन्हें हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं। धोते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि इनमें से डिटर्जैंट पाउडर अच्छे से निकल जाए, नहीं तो इनका फैब्रिक खराब हो सकता है। एक और बात जो बहुत जरूरी है वो ये कि इस तरह के कपड़ों पर कभी भी ब्रश ना मारें।

प्री ट्रीटमैंट दें

अगर ऐसे कपड़ों पर कोई दाग लग गया हो तो इन्‍हें धोने से पहले प्री ट्रीटमैंट दें। इसके लिए सबसे पहले कपड़े पर पानी डालकर उंगलियों से उस जगह को साफ करें। उसपर थोड़ा सा डिटर्जेंट लगाकर उसे साफ कर लें। कपड़े धोते समय बचें इन छोटी-छोटी गलतियों से, वरना कपड़े हो जाएंगे खराब

expensive clothes wash inside

मंहगे कपड़ों को हमेशा अलग रखें

जिसमें आप रोजमर्रा के कपड़े रखती है उस बिनबैग में महंगे कपड़ों को कभी भी ना रखें। इतना ही नहीं इस बात का भी ध्‍यान रखें कि इन कपड़ों को ज्‍यादा दिनों तक बिनबैग या वॉशिग मशीन में ना रखें, नहीं तो ये कपड़े खराब हो जाएंगे।

धोने से पहले

कपड़ों में लगी मैल और किसी भी तरह की महक को हटाने के लिए उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रखें। इसमें आप फैब्रिक सॉफ्टर और कलर सॉफ्टर भी डाल सकती हैं। इसके बाद कपड़े को साफ पानी से जरुर धो लें।

expensive clothes wash tips inside

 

इसे जरूर पढ़ें: Navratri 7th Day: कालरात्रि माता की पूजा करने की सही विधि जानें

कपड़े को सुखाते हुए रखें इस बात का ध्‍यान

Recommended Video

धुले हुए कपड़ों का पानी निकालने के लिए इन्‍हें कभी भी जोर से ना निचोड़ें, ऐसा करने से कपड़ा खराब होता है। साथ ही, इन्हें कभी की तेज धूप में ना सुखाएं, इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है और फैब्रिक खराब हो सकता है। थोड़ी-सी स्मार्टनेस दिखाकर इस तरह सेट करें अपना वार्डरोब, आएगा कॉन्फिडेंट

Disclaimer