White residue on black clothes: वॉशिंग मशीन की वजह से आजकल के भागदौड़ भरे दौर में काम काफी आसान हो जाता है। मशीन में कपड़े धोने से वक्त और मेहनत दोनों की बचत होती है। जो लोग ऑफिस जाते हैं या काम में बहुत बिजी रहते हैं, उनके लिए वॉशिंग मशीन बहुत काम की है। मशीन में आप मौसम की चिंता किए बिना ही कपड़ों को धोने से लेकर सुखाने तक का काम आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, मशीन में कपड़े धोते हुए कई बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, वरना आपको महंगे कपड़े कुछ ही पलों में बेकार भी हो सकते हैं।
आपने देखा होगा अक्सर काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने पर उन पर सफेद दाग नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से कपड़े धुलने के बाद भी गंदे ही नजर आते हैं। इस तरह के दाग लगे कपड़ों को पहनकर आप बाहर भी नहीं निकल सकते। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि बार-बार होता है। अगर आप भी काले कपड़ों को मशीन में धोने पर इस समस्या का सामना करते हैं, तो अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। आज हम आपको इंटरनेट पर वायरल हो रही 1 शानदार ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे आपके कपड़ों पर कोई सफेद दाग नहीं लगेगा। आइए जानें, कैसे काम करता है वायरल हैक...
यह भी देखें- एक छोटी सी गलती खराब कर सकती हैं नई वॉशिंग मशीन, ध्यान रखें ये जरूरी बातें
इंटरनेट पर वायरल हैक में बताया गया है कि काले कपड़ों में लगने वाले डिटर्जेंट के सफेद दाग की समस्या को दूर करने के लिए आप एल्यूमिनियम फॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रिक से अनुसार, जब भी आप वॉशिंग मशीन में अपने काले कपड़े धोने डालते हैं, तो आपको कपड़ों के साथ एल्यूमिनियम फॉइल की छोटी-छोटी बॉल्स भी डालनी होगी। इसके लिए अपने कपड़ों के हिसाब से बॉल्स बनाकर डालें। अगर कपड़े ज्यादा हैं, तो बॉल भी ज्यादा डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा-सा सफेद विनेगर भी मिला लें। अब बस नॉर्मल तरीके से जैसे हमेशा कपड़े मशीन में धोते हैं, वैसे ही उसे धो लें।
यह विडियो भी देखें
जब आपके कपड़े धुल जाएंगे, तो आपको एक भी सफेद दाग नजर नहीं आएगा। दरअसल, एल्यूमिनियम फॉइल मशीन में जाकर स्क्रबर के तौर पर काम करती हैं। इससे डिटर्जेंट कपड़ों से चिपक नहीं पाता और उन पर सफेद या अलग-अलग रंगों वाले डिटर्जेंट के दाग नहीं लगते।
यह भी देखें- वॉशिंग मशीन का Steam Wash Feature आता है किस काम? नई मशीन से जुड़े ये हैक्स आप भी जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।